फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Poems filled the audience with a spirit of patriotism

Meerut News: कविताओं से श्रोताओं में भरा देशभक्ति का जोश

Thu, 23 Jul 2026 09:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Poems filled the audience with a spirit of patriotism
सहयोग संस्था ने गीतकार गोविंद रस्तोगी का 84वां जन्मोत्सव मनाया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सहयोग सामाजिक संस्था द्वारा वरिष्ठ गीतकार गोविंद रस्तोगी का 84 वां जन्मोत्सव राधा गार्डन में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित सरस काव्य गोष्ठी में कवियों और साहित्यकारों ने राष्ट्रप्रेम, सामाजिक विषमताओं और नारी सशक्तीकरण विषयों पर काव्य पाठ कर श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुनीत रस्तोगी एवं प्रियंका रस्तोगी ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्था के अध्यक्ष दिनेश शांडिल्य एडवोकेट ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और पारस्परिक सद्भाव को बढ़ावा देना संस्था का मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन

वरिष्ठ गीतकार गोविंद रस्तोगी ने देशभक्ति की भावना पर चिंता व्यक्त करते हुए अपनी मार्मिक कविता प्रस्तुत की। ओज कवि गुलाब सिंह, रामकुमारी शगुन, ऊषा सरगम ने कविता पाठ किया। धर्मेंद्र सरस ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचना प्रस्तुत कर श्रोताओं में जोश भर दिया। संस्था अध्यक्ष दिनेश शांडिल्य ने हास्य रचनाओं से सभी को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवयित्री डॉ. शशि खन्ना ने बेटी की विदाई की भावनाओं को क्षणिका के माध्यम से व्यक्त किया। रचना सिंह वानिया ने नारी के त्याग और समर्पण का गुणगान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. प्रेम कुमार शर्मा ने आधुनिक सामाजिक परिवेश पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन राजकुमारी शगुन ने प्रभावी ढंग से किया। अरविंद रस्तोगी दीप ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में गोविंद रस्तोगी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed