फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PM told the heads about Surya Ghar Free Scheme

Meerut News: पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना के बारे में प्रधानों को बताया

Sat, 22 Feb 2025 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
PM told the heads about Surya Ghar Free Scheme
मेरठ। पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना अंतर्गत सीडीओ नूपुर गोयल के निर्देश पर 05 हजार या उससे अधिक आबादी वाले ग्राम प्रधानों के साथ शनिवार को विकास भवन सभागार में बैठक की गई। इसमें परियोजना प्रभारी यूपीनेडा द्वारा पीएम सूर्य घर योजना एवं अन्य योजनाओें के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पीएम सूर्य घर योजना में सोलर मॉडल विलेज के चयन के बारे में बताया।
विज्ञापन

चयनित ग्राम की प्रक्रिया एवं चयन उपरांत कराए जाने वाले कार्यों/योजना हेतु मिलने वाली धनराशि एक करोड़ की जानकारी प्रधानों को दी गई। आगामी तीन दिनों में प्रत्येक ग्राम का प्रगति विवरण उपलब्ध कराएं, ताकि प्रगति के आधार पर सोलर मॉडल विलेज का चयन कराया जा सके। तत्पश्चात अपर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा पीएम सूर्य घर योजना का लाभ अधिक से अधिक सोलर संयंत्र की स्थापना कराए जाने की बात रखी। प्रगति विवरण तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर अपर जिला पंचायत राज अधिकारी भूदत्त शर्मा, एडीओ रामेश्वर दयाल, एडीओ कृष्णपाल, बीडीओ अजय कुमार, एडीओ भूपेंद्र शर्मा, परियोजना प्रभारी यूपीनेडा कृष्णपाल, ग्राम प्रधान जयविंद्र, किरेन्द्र सिंह, मनीषा कैली, मंजू देवी, सहंसरवीर, पुष्पेंद्र गिरी आदि अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed