फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PM Modi's objectionable photo share in Volunteer Group of Police in Baghpat

पुलिस के वालंटियर ग्रुप में पीएम मोदी की आपत्तिजनक फोटो शेयर, मचा हड़कंप

Sun, 03 Mar 2019 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's objectionable photo share in Volunteer Group of Police in Baghpat
व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी

बागपत में जिला पुलिस के डिजिटल वालंटियर ग्रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर मजाक उड़ाया गया। फिर फोटो एडिट कर डाली। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रुप से कोतवाली प्रभारी लेफ्ट हो गए। एएसपी के निर्देश पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।

विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने आपराधिक घटनाओं एवं सोशल मीडिया पर अफवाह को रोकने के लिए व्हाट्सएप पर डिजिटल वालंटियर ग्रुप संचालित कराया। जिले में ढाई हजार लोगों को ग्रुप से जोड़ा गया। सभी थानों में अलग-अलग ग्रुप बनाए, लेकिन पुलिस का वालंटियर ग्रुप मजाक बन कर रह गया।
विज्ञापन


लोग जरूरी जानकारी साझा करने के बजाय ग्रुप में गुड़ मोर्निंग, गुड नाइट के मैसेज पोस्ट करने लगे। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर मजाक उड़ाया गया। पोस्ट डालते ही बागपत कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ग्रुप से बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप में प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो डाले जाने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एएसपी राजेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेकर कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने बाघू गांव निवासी परवेज के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एएसपी ने बताया कि पुलिस के वालंटियर ग्रुप में प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत सख्त कार्रवाई होगी। 


एसपी से लेकर दरोगा तक है ग्रुप एडमिन

एसपी का डिजिटल वालंटियर ग्रुप पीएस बागपत बीपीटी के नाम से हैं। ग्रुप के एडमिन एसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीओ बागपत दिलीप सिंह, एसआई शिव शंकर, एसआई नरेश सिंह हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed