फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PM Modi Likely to Inaugurate Ganga Expressway on April 29, Officials Inspect Venue

UP:29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर सकते हैं PM मोदी, प्रशासन ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Thu, 16 Apr 2026 09:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Apr 2026 09:44 AM IST
सार

मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए हरदोई प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
PM Modi Likely to Inaugurate Ganga Expressway on April 29, Officials Inspect Venue
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से तीर्थराज प्रयाग को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो गया है। गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले में आ सकते हैं हालांकि अभी कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। वहीं 29 अप्रैल को संभावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन


मेरठ से सीधे तीर्थराज प्रयाग को जोड़ने वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का सबसे अधिक भाग करीब 100 किलोमीटर का जिले में है। गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास शाहजहांपुर जनपद के रोजा में 18 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। काम को शुरूआत में तो तेजी से कराया गया, लेकिन बाढ़ और अन्य आपदा से बीच-बीच में काम प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर से मारपीट, कार में तोड़फोड़, महिलाओं के साथ अभद्रता; ये है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सीमा में 100 किलोमीटर लंबाई में काम पूरा कराने के लिए प्रशासन ने उप्र एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को गंगा एक्सप्रेसवे बनवाए जाने में आने वाली कठिनाइयों को दूर कराया, इससे जिले में काम ने गति पकड़ी, इससे काम पूरा हो पाया है। जिले में तहसील शाहाबाद, सवायजपुर और बिलग्राम के गांवों से भूमि का अधिग्रहण किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शीर्ष प्राथमिकता में से एक भारत के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को छह लेन में बनवाया गया है। इसे आठ लेन तक बढ़ाए जाने के लिए पहले से ही भूमि को अधिग्रहीत किया गया है। जिले की सीमा में अडानी समूह के माध्यम से एक्सप्रेसवे को बनवाया गया है।

वहीं प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत बुधवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने पुलिस अधीक्षक एके मीणा, विधायक आशीष सिंह आशू और अधिकारियों के साथ मल्लावां के मोहल्ला बंदीपुर के पास सभास्थल से लगाकर पार्किंग स्थल तक के लिए जगह को देखा। काम पूरा होने के बाद भी गंगा एक्सप्रेसवे काे यातायात के लिए अभी खोला नहीं गया है।

इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने गंगा एक्सप्रेसवे पर राघौपुर मार्ग पर बने कट के पास मोहल्ला बंदीपुर के सामने सभास्थल , एक्सप्रेसवे पर हैलीपेड के लिए स्थान को चिह्नित किया। राघौपुर रोड पर ही वाहनों की पार्किंग के लिए कटरा व कलेनापुर में भूमि को देखा। डीएम ने यूपीडा, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेलीपैड सहित अन्य व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए।
 
गंगा एक्सप्रेसवे की जनपद से जुड़ी फैक्ट फाइल
- 99.100 किलोमीटर लंबाई
-120 मीटर चौड़ाई
-88 प्रभावित गांव
-1133.1335 हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि का अधिग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed