फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PM Modi gave gift to West UP, this city joined the list of smart cities

PM मोदी ने वेस्ट यूपी को दिया तोहफा, स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल हुआ ये शहर

Mon, 22 Jan 2018 11:25 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 22 Jan 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
PM Modi gave gift to West UP, this city joined the list of smart cities
स्मार्ट सिटी

शहरों को स्मार्ट बनाने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना में आखिरकार सहारनपुर का चयन हो ही गया। सहारनपुर को कुल 68.13 प्रतिशत अंक मिले हैं। चूंकि यह सफलता दो चरणों में विफलता के बाद मिली है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन से लेकर आम नागरिक तक खासा उत्साहित है, जिसे शहर की सूरत में सुधार के साथ ही तमाम सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद दिखने लगी है। 

विज्ञापन


केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के चुनिंदा शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए स्मार्ट सिटी योजना शुरू की थी। सहारनपुर योजना में पहले चरण से शामिल रहा है। पहले चरण में देश के कुल 98 शहरों में सहारनपुर का 92वां स्थान रहा था, जिसकी प्रमुख वजह सहारनपुर द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में भारी कमियां होना था, जिसे रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया था। पहले चरण में खामियों को दूर कर संशोधित प्रस्ताव दूसरे चरण में पेश करने के निर्देश मिले थे। मगर नगर निगम दूसरे चरण में भी कोई खास काम नहीं कर सका। नतीजा यह रहा कि दूसरे चरण में सहारनपुर के प्रस्ताव को फिर से खारिज कर दिया गया। इन दो चरणों में मोटा पैसा नगर निगम ने खर्च किया, मगर परिणाम जीरो रहा। दूसरे चरण में प्रस्ताव को खारिज करने की वजह सुधार के लिए अधिक क्षेत्रफल लिया जाना बताया गया। तीसरे चरण में सहारनपुर ने नई कंसलटेंट एजेंसी के साथ मिलकर काम किया। नवंबर 2017 में प्रस्ताव लखनऊ में सबमिट किया गया, जिसके बाद केंद्र की हाई पावर कमेटी के सामने पेश किया गया। हाई पावर कमेटी ने सहारनपुर के प्रस्ताव की सराहना की थी। तभी माना जा रहा था कि इस बार चयन हो जाएगा, मगर पिछली दो विफलताओं की वजह से संशय बरकरार था। जनवरी के पहले सप्ताह में परिणाम आने की बात कही जा रही थी। इसलिए पहली जनवरी से सहारनपुर को परिणाम का इंतजार था। अंतत: सरकार ने शुक्रवार को चयनित शहरों के नामों की घोषणा की, जिसमें सहारनपुर का नाम शामिल रहा। सहारनपुर का नाम चयनित शहरों में आते ही यहां के अधिकारी खुशी से उछल पड़े। साथ ही आम नागरिक भी उत्साहित है, जिसे शहर की सूरत बदलने की उम्मीद नजर आ रही है। 
विज्ञापन


पढ़ें : मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ की मीटिंग, कानून व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरायुक्त गौरव वर्मा ने बताया कि इस बार हमने प्रस्ताव तैयार करने में और बेहतर काम किया। लखनऊ के साथ ही दिल्ली में भी हमारे प्रेजेंटेशन और प्रस्ताव को सराहा गया था। बाकी मेयर संजीव वालिया और यहां के अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी सहारनपुर के चयन के लिए प्रयास किया है। यह सभी की मेहनत की नतीजा है। उम्मीद है कि शहर को विकास की राह पर दौड़ाने के लिए आम नागरिक सहयोग करेंगे।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed