फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PM Modi and CM removed Board of the name of Yogi, Bhim Army wrote, resentment

पीएम मोदी व सीएम योगी के नाम से लगा बोर्ड हटाया, लिखा 'भीम आर्मी', आक्रोश

Mon, 13 Aug 2018 06:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 13 Aug 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
PM Modi and CM removed Board of the name of Yogi, Bhim Army wrote, resentment
फाइल फोटो

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में शरारती तत्वों ने एक बार फिर से माहौल का बिगाड़ने की कोशिश की। ग्राम साढ़ौली दुलीचंदपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत स्वच्छता का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के फोटो लगे बोर्ड को किसी ने रात में पेंट कर लिख दिया जय भीम, भीम आर्मी। सुबह बोर्ड को देखते ही लोग भड़क उठे। मामला गरमाया तो लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया तथा बोर्ड पर फिर से पेंट करा दिया। इस मामले में अधिकारियों ने जांच बैठा दी है। 

विज्ञापन


ग्राम साढ़ौली दुलीचंदपुर में कुछ दिन पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत संपर्क मार्ग बनाया गया था। इस मार्ग के किनारे इस योजना का बोर्ड लगा दिया गया। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ स्वच्छता के संदेश लिखे गए थे। रविवार रात में इस बोर्ड पर लगे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के फोटो को सफेद पेंट से पोत दिया गया और उस पर जय भीम व भीम आर्मी लिख दिया गया।  
विज्ञापन


सुबह जब लोगों ने बोर्ड पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के फोटो पुते देखे और भीम आर्मी लिखा देखा तो आक्रोश फैल गया। लोग एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू हो गया। मामला गरमाता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया। पुलिस ने ग्राम प्रधान को मौके पर बुलवाया और भीम आर्मी लिखे बोर्ड पर फिर से पेंट करा दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रीतम से घटना के बारे में पूछताछ की, लेकिन ग्राम प्रधान ने इस मामले में जानकारी होने से इंकार कर दिया। पुलिस ने गांव के भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के बारे में पूछताछ की। ग्राम प्रधान ने पुलिस को बताया कि पूर्व में पुलिस द्वारा आधा दर्जन भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का शांति भंग की धारा में चालान किया गया था। उनके बारे में प्रधान ने पुलिस को जानकारी दी। 

माहौल बिगाड़ने के प्रयास का आरोप 
गांव के सैनी, कश्यप, वाल्मीकि समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने गांव के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। लोगों ने बताया कि गांव में दो दिन पूर्व एक मंदिर में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई थी जिसमें जिला स्तर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया था इसके दो दिन बाद ही सरकारी बोर्ड पर भीम आर्मी लिख दिया गया है। गांव के पूर्व प्रधान अहकाम का कहना है कि असामाजिक तत्व गांव की शांति भंग करने की साजिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

गांव के ही किसी व्यक्ति की करतूत : प्रधान प्रीतम 
ग्राम प्रधान प्रीतम का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि किसने बोर्ड पर पेंट करा दिया, लेकिन गांव के ही किसी व्यक्ति की करतूत है। पुलिस इसकी जांच कराकर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करे। यह गांव को बदनाम करने की साजिश है। उन्हें भीम आर्मी की बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

जांच कराकर होगी कार्रवाई : एसपी सिटी 
गांव में सरकारी योजना के बोर्ड को पेंट कराने की घटना की जांच कराई जाएगी। जिस व्यक्ति की भी यह करतूत होगी उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामला दर्ज किया जाएगा। 

भीम आर्मी के किसी कार्यकर्ता ने नहीं किया पेंट : मंजीत नौटियाल 
भीम आर्मी के प्रवक्ता मंजीत नौटियाल का कहना है कि भीम आर्मी का कोई भी कार्यकर्ता इस प्रकार की हरकत नहीं कर सकता। भीम आर्मी नियमों और कानून का पालन करती है। पुलिस इसकी गहनता से जांच करे और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed