फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Plywood trader duped of Rs 5 lakh

Meerut News: प्लाईवुड व्यापारी से पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sat, 25 Oct 2025 09:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 25 Oct 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Plywood trader duped of Rs 5 lakh
-पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के प्लाइवुड व्यापारी रिजवान ने आरोपी पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र दिया। सराय खैरनगर निवासी रिजवान ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह प्लाईवुड का काम करते है। उनके एक परिचित ने 19 सितंबर को उनकी मुलाकात सहारनपुर निवासी युवक से कराई थी।

उसने खुद को प्लाइवुड व्यापारी बताया और पार्टनरशिप में काम करने के लिए कहा था। उसने कच्चा माल खरीदने के लिए कहा था। व्यापारी के अनुसार उसने आरोपी को कच्चे माल के नाम पर पांच लाख रुपये एडवांस दे दिए थे। आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी आरोपी ने रिजवान को कच्चा माल नहीं भेजा था। पीड़ित ने आरोपी से पैसे लौटाने के लिए कहा। इस आरोपी ने 16 अक्तूबर को एक चेक रिजवान को दे दिया। रिजवान ने चेक खाते में लगाया लेकिन चेक बाउंस हो गया। व्यापारी ने आरोपी को मामले की जानकारी दी। आरोपी ने व्यापारी के साथ फोन पर अभद्र व्यवहर किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed