फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Plots cut on 100 bigha enemy property

शत्रु संपत्ति पर काट दिए प्लाट

Fri, 01 Apr 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Plots cut on 100 bigha enemy property
100 बीघा शत्रु संपत्ति पर काट दिए प्लॉट
विज्ञापन

जांच में हुआ खुलासा, जमीन का ब्योरा जुटाकर एसडीएम ने भेजी रिपोर्ट
अंकित चौहान
बागपत। शत्रु संपत्ति घोषित जमीन पर प्लॉट काट कर बेच दिए गए और प्रशासन बस चिट्ठी जारी करता रहा। इनमें भी जिलाधिकारी कार्यालय से शत्रु संपत्ति की जांच के लिए जारी हुए 21 पत्रों में से 14 तहसील के रिकॉर्ड में उपलब्ध ही नहीं है। एसडीएम ने करीब 100 बीघा शत्रु संपत्ति चिह्नित कर डीएम को रिपोर्ट भेजी है। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बताया कि शत्रु संपत्ति चिह्नित करके रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। उसे शासन को भेजा जा रहा है। जल्द ही इसमें आगे की कार्रवाई होगी।
शहर में सबसे ज्यादा शत्रु संपत्ति यमुना पक्का घाट के पास मिली है। इस जमीन को कई बार बेचा गया और प्लॉट काट दिए। करीब एक दर्जन प्लाट पर मकान बनाने के लिए दीवारें खड़ी कर दी गईं। दिल्ली रोड पर बाग के पास भी शत्रु संपत्ति मिली है। इसमें ज्यादातर शत्रु संपत्ति ऐसे लोगों के नाम मिली है जो यहां से पाकिस्तान जा चुके हैं। एसडीएम ने कंवर शमशाद अली, कंवर अख्तर अली, कंवर शाहिद अली, कंवर सज्जाद अली पुत्रगण नवाब जमशेद अली की बागपत खादर खतौनी वर्ष 1408-1413 के खाता संख्या 38 में उल्लेखित भूमि को शत्रु संपत्ति घोषित करने की संस्तुति की है। इसके अलावा बागपत बांगर में भी इस श्रेणी की जमीन मिली है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट से जारी हुए पत्र, तहसील में मिले ही नहीं
वर्ष 2000 में शत्रु संपत्ति की जांच शुरू हुई थी, इसके बाद जिला प्रशासन लगातार तहसील को पत्र लिखता रहा, लेकिन वह पत्र या तो तहसील पहुंचे ही नहीं या फिर उन्हें गायब कर दिया गया। ऐसे 21 पत्रों में सात पत्र ही रिकॉर्ड मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed