फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pledged to make the organization more powerful

Meerut News: संगठन को अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दिलाया

Tue, 07 Apr 2026 07:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Pledged to make the organization more powerful
आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की बैठकों में बोलते महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी। स्रोत : संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा मेरठ महानगर इकाई की ओर से संगठनात्मक गतिविधियों और अभियानों की रूपरेखा तैयार करने के लिए मंगलवार को दो बैठकें आयोजित की गईं। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दिलाया।
महापौर कैंप कार्यालय सूरजकुंड में हुई पहली बैठक का मुख्य उद्देश्य 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग 2026' की तैयारियों की समीक्षा करना रहा। इस दौरान फूलबाग, महाराजा अग्रसेन, कंकरखेड़ा और माधव नगर मंडलों की तैयारियों का जायजा लिया गया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में अधिक से अधिक कार्यकर्ता भाग लें। इसके लिए रणनीति बनाकर कार्य पूरा किया जाए।
विज्ञापन

दूसरी बैठक एनएच-58 स्थित महानगर महामंत्री विनय शर्मा पराशर के कार्यालय पर हुई। इसमें विवेक रस्तोगी ने कहा कि संगठन टीम भावना से चलता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने का मंत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखेगा भाजपा का प्रभाव
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते महत्व को देखते हुए आईटी और सोशल मीडिया विभाग को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम और उपलब्धि को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रसारित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर नरेंद्र उपाध्याय, रवीश अग्रवाल, वकुल रस्तोगी, विवेक वाजपेयी, अजय दीवान, अमित शर्मा, प्रवीण अरोड़ा, अंकुर राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed