{"_id":"6a60bc94cf857fe8ca032eea","slug":"pledged-to-conserve-water-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113034-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जल संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जल संरक्षण का लिया संकल्प
विज्ञापन
सरधना। जल संरक्षण सप्ताह के तहत बुधवार को नगर पालिका में जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित किया ग
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। जल संरक्षण सप्ताह के तहत बुधवार को नगर पालिका के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरपर्सन के प्रतिनिधि शावेज अंसारी, प्रभारी अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार, राजस्व निरीक्षक किशोरी सिंह और वरिष्ठ लिपिक विपिन कुमार शर्मा ने कर्मचारियों और सभासदों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
शपथ में पानी की बर्बादी रोकने, जल का दुरुपयोग न करने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरुक करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जल ही जीवन है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। संचालन सोहनवीर सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में वार्ड स्तर पर जनजागरूकता अभियान, पोस्टर प्रतियोगिता और वर्षा जल संचयन को लेकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इस दौरान मनीष कुमार, नसीर अहमद, अरविंद कुमार शर्मा, सलमान, तसलीम, अजमत सुल्ताना, शिवानी शर्मा, आस्था छाबड़ा, चिंकी सैनी मौजूद रहे।