{"_id":"627666c52ccdc015a239fc6d","slug":"players-will-participate-in-running-competition-on-revolution-day-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : क्रांति दिवस पर कौमी एकता दौड़ में दिखेगा देशभक्ति का जज्बा, डीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : क्रांति दिवस पर कौमी एकता दौड़ में दिखेगा देशभक्ति का जज्बा, डीएम ने दिए निर्देश
Sat, 07 May 2022 06:02 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 07 May 2022 06:02 PM IST
सार
मेरठ में खिलाड़ी 10 मई को क्रांति दिवस पर शहरवासियों में देशभक्ति का जज्बा जगाएंगे। डीएम ने कौमी एकता दौड़ के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी दीपक मीणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
10 मई को क्रांति दिवस पर कौमी एकता दौड़ से खिलाड़ी शहरवासियों में देशभक्ति का जज्बा जगाएंगे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने 10 मई को क्रांति दिवस पर कौमी एकता दौड़ के निर्देश दिए हैं। सुबह सात बजे मॉल रोड से शुरू होकर दौड़ कैलाश प्रकाश स्टेडियम जाकर संपन्न होगी। जिसमें सीनियर व जूनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान
विज्ञापन
नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन, ऋषि कुमार शर्मा व पार्षद सुधीर पांडेय के सहयोग से दौड़ आयोजित होगी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले खिलाड़ियों को गढ़ रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक जोनल ऑफिस द्वारा सम्मानित किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी गदाधर बारीकी ने खिलाड़ियों से कौमी एकता दौड़ में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मसाज सेंटर पर छापा: आपत्तिजनक स्थिति देख अफसर हैरान, दिल्ली की युवतियों समेत 14 गिरफ्तार