फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players took aim in archery competition

Meerut News: तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने साधा निशाना

Tue, 21 Jan 2025 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Players took aim in archery competition
इकरार अहमद.....सीसीएसयू के खेल मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में शूटिंग व तीरंदाजी में भाग ल - फोटो : rajauri
मेरठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) के खेल मैदान में दूसरे दिन भी खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। दूसरे दिन शूटिंग और तीरंदाजी स्पर्धाएं हुईं। इनमें खिलाड़ियों ने निशाना साधा।
विज्ञापन

महानगर मंत्री अभिषेक गोयल ने बताया कि शूटिंग में 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें चार छात्राएं और आठ छात्रों ने भाग लिया। शूटिंग में आशीष सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर गरिमा रहीं। इसके बाद तीरंदाजी में 24 खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें 20 छात्र और चार छात्राओं ने शिरकत की। इसमें निशांत सैनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान पर रणवीर सिंह और तीसरा स्थान छवि राणा ने प्राप्त किया। बाद में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को टेबिल टेनिस प्रतियोगिता कराई जाएगी। बृहस्पति भवन में समापन समारोह होगा। इसमें सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मेरठ विभाग संगठन मंत्री अनुज, डॉ. प्रवीण कुमार, संयोजक ध्रुव गोस्वामी, प्रांत सह मंत्री सिमरन कर्दम, महानगर मंत्री अभिषेक गोयल, शिवम गुप्ता, वरुण राणा, अनिका सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed