{"_id":"68bee03c6eeab75bbe0609c3","slug":"players-showed-talent-in-gymnastics-trials-meerut-news-c-72-1-mct1009-140160-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्नास्टिक के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्नास्टिक के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
जिम्नास्टिक के ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला व पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 26 सितंबर तक प्रयागराज में होगा। प्रतियोगिता को लेकर सोमवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल हुए। इस दौरान जिम्नास्टिक के महिला व पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया।
इसके बाद बालक वर्ग में अंबर, अभिनव, शिवांश, गर्वित, आरव, दिव्यांश सैनी का चयन किया गया। वंश व उमेश को आरक्षित खिलाड़ियों में रखा गया। इसके अलावा बालिका वर्ग में निमरत कौर, वेदिका, गौरी गुप्ता, रेनू सिंह का चयन किया गया।
कोच निर्मला ने चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मंडल स्तरीय ट्रायल होंगे। इसमें मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़ के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।