फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players showcased their talent in the basketball competition.

Meerut News: बास्केटबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 16 Jun 2026 06:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Players showcased their talent in the basketball competition.
मेरठ। बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को आयोजित दो दिवसीय पंडित बनारसी दास शर्मा मेमोरियल बास्केटबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभाग लिया। प्रत्येक ग्रुप में विजयी टीम को मेडल, ट्रॉफी और प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। विजेता टीमों में सीनियर ग्रुप में मेरठ साउथ, अंडर-17 बालक वर्ग में ओजी बॉलर्स, अंडर-14 बालक वर्ग में एथलेटिक बॉलर्स, अंडर-17 बालिका वर्ग में एमपीजीएस की टीमें विजेता रहीं। इनके अलावा अंडर-12 बालक वर्ग में बीडीएस इन्टरनेशनल स्कूल और अंडर-12 बालिका वर्ग में बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल को विजेता घोषित किया गया। समापन समारोह में बीडीएस ग्रुप के निर्देशक आकर्ष मोहन, प्रधानाचार्य डाॅ. बिंदू शर्मा व उप-प्रधानाचार्य अनुज शर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed