फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players from Meerut won seven gold medals in the karate competition.

Meerut News: कराटे प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने जीते सात स्वर्ण पदक

Mon, 18 May 2026 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Players from Meerut won seven gold medals in the karate competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। आठवीं आईएसएफ नेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हरिद्वार में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ की एमडीपीएस कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण पदक जीते।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड के मंत्री मदन कौशिक ने किया। प्रतियोगिता में 12 राज्य के लगभग 450 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें एमडीपीएस कराटे एकेडमी मऊखास के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण पदक के साथ दो कांस्य पदक प्राप्त किए। सब जूनियर गर्ल्स में अन्वी प्रजापति, कनक सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। नंदनी प्रजापति ने रजत पदक प्राप्त किया। जूनियर गर्ल्स में सिद्धि तोमर, भूमिका शर्मा, प्रेरणा तोमर ने स्वर्ण पदक व मानवी तोमर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर पुरुष में नक्श ने स्वर्ण पदक और सीनियर पुरुष में शुभम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस मौके पर मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष तरुण तोमर ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जयवाल सैनी, विजय सैनी व राजकुमार प्रजापति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed