फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players displayed their prowess during the trials for the state-level competition.

Meerut News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 05 Sep 2026 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess during the trials for the state-level competition.
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रायल में हिस्सा लेती महिला ऐथलीट
प्रयागराज में 8 और 9 सितंबर को होगी प्रदेशस्तरीय महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेशस्तरीय सीनियर महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 8 और 9 सितंबर को प्रयागराज में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स के मंडलीय ट्रायल हुए। इसमें कई जनपदों की महिला एथलीट ने प्रदर्शन कर प्रतिभा दिखाई।
मंडलीय ट्रायल में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर की खिलाड़ियों ने भाग लिया। 1500, 800, 400 और 200 मीटर दौड़, शॉटपुट आदि इवेंट में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बुलंदशहर से आई माही ने 1500 मीटर दौड़ में हिस्सा लेकर सभी को प्रभावित किया। तेज बारिश के कारण ट्रायल प्रक्रिया भी प्रभावित रही। इस मौके पर एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी ने बताया कि मंडलीय टीम में 100 मीटर में सुहलिया, 400 मीटर में अंजलि, 1500 मीटर में माही, भाला फैंक में आरती, 3000 मीटर दौड़ में आरती, 800 मीटर में आयूषी, लंबी कूद में ज्योति, ऊंची कूद में सीमा का चयन किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं को लेकर ट्रायल 7 और 8 को
मेरठ। प्रदेशस्तरीय बास्केटबाल, कबड्डी और टेबिल टेनिस प्रतियोगिताओं को लेकर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला व मंडलीय ट्रायल 7 व 8 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता 11 से 14 सितंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में होगी। प्रतियोगिता को लेकर जिला स्तरीय ट्रायल कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 7 सितंबर को दोपहर 3 बजे से और मंडलीय ट्रायल 8 सितंबर को सुबह 11 बजे से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशस्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता 15 से 17 सितंबर तक सहारनपुर में होगा। प्रतियोगिता को लेकर जिला स्तरीय ट्रायल स्टेडियम में 7 को दोपहर 3 बजे से होंगे। मंडलीय ट्रायल 8 सितंबर को सुबह 11 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष और महिला टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन मुरादाबाद में 18 से 20 सितंबर तक होगा । प्रतियोगिता के जिलास्तरीय ट्रायल 7 को दोपहर 3 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में और मंडलीय ट्रायल 8 को सुबह 11 बजे से होंगे। मंडलीय ट्रायल में मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और बागपत से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल प्रतियोगिता के बाद ही मेरठ मंडल की टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed