फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players and their coaches were honored.

Meerut News: खिलाड़ियों और उनके कोच को किया सम्मानित

Thu, 25 Sep 2025 08:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:08 PM IST
सार

खरखौदा में इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच को प्रमाणपत्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में स्थानीय अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा।

विज्ञापन
Players and their coaches were honored.
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए (परिजन)

विस्तार

खरखौदा। इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में पदक जीत कर लौटे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी व खंड विकास अधिकारी बृजेश सिंह एवं एडीओ पंचायत मनोज कुमार ने प्रमाणपत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत मनोज कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत कैली में जूडो कराटे प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया था। जूड़ो कराटे कोच नीलम मिश्रा द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मोहिउद्दीनपुर में आयोजित इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में कैली स्थित प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी कोसी त्यागी, वर्णिका त्यागी, गौरी, नेहा सहित अन्य कई खिलाड़ियों ने भी पदक हासिल किए थे। बृहस्पतिवार को खंड विकास कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के सात कोच को भी प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र त्यागी शहीद कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed