{"_id":"685da4651388d44a690894db","slug":"play-a-lot-improve-your-healththere-are-many-options-for-hobby-practice-in-the-city-meerut-news-c-72-1-mrt1058-135936-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब खेलिए, सेहत बनाइए...शहर में शौकिया अभ्यास के भी कई विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब खेलिए, सेहत बनाइए...शहर में शौकिया अभ्यास के भी कई विकल्प
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेडमिण्टल खेलते लोग.......संवाद
मेरठ। वर्तमान में भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर आपको स्वस्थ रहना है तो खेलों को अपने जीवन में जोड़ना होगा। खेलों से हम न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकते हैं। इसलिए खूब खेलिए और सेहत बनाइए। शहर के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आप मात्र 200 रुपये सालभर के देकर खेलों का अभ्यास कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप शौकिया तौर पर बैडमिंटन, चेस, टेबल टेनिस या अन्य शारीरिक गतिविधि में शामिल होना चाहते हैं तो निजी स्पोर्ट्स सेंटर में जाकर भी खेलों को अपने जीवन में शामिल कर सकते हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन के लिए भी मेंबरशिप हासिल कर सकते हैं।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स, कुश्ती, क्रिकेट, बास्केटबाल, फुटबाल, हॉकी, तीरंदाजी, स्वीमिंग, जूड़ो, पावरलिफि्टंग, शूटिंग आदि खेलों का आयोजन कराया जाता है। अगर आप अपने बच्चों को यहां इन खेलों में शामिल करना चाहते हैं तो इसके लिए ज्यादा शुल्क नहीं देना होगा। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से कम हो तो आप मात्र 225 रुपये प्रतिवर्ष देकर खेलों का अभ्यास कर सकते हैं। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है तो आपको इसके लिए 200 रुपये देने होंगे। पूरे वर्ष अगर आप स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित बैडमिंटन कोर्ट की मेंबरशिप चाहते हैं तो इसके लिए आपको 3800 रुपये प्रति वर्ष देने होंगे। वर्तमान में यहां सभी खेलों में अभ्यास करने वाले बच्चों को बात करें तो यहां 500 से अधिक बच्चे विभिन्न खेलों में अभ्यास कर रहे हैं।
शौकिया तौर पर कर रहे अभ्यास
यहां प्रतिदिन सुबह 5 से 8 बजे तक और शाम 5 बजे से 7 बजे तक शौकिया तौर पर भी लोग बैडमिंटन कोर्ट में अभ्यास करते हैं। दो या चार लोग मिलकर बैडमिंटन भी खेल सकते हैं। इसके लिए भी स्पोर्ट्स स्टेडियम की मेंबरशिप लेनी होगी।
विज्ञापन
निजी स्पोर्ट्स सेंटर में खेलों का आनंद उठा रहे लोग
सूरजकुंड हंस चौराहा स्थित स्पोर्ट्स बड्डी सेंटर में योगा, फिटनेस जिम, बैडमिंटन आदि कोर्ट बनाए गए हैं। यहां थोड़ा अतिरिक्त खर्च करना होता है, लेकिन खुद को फिट रखने के लिए लोग इन स्थानों पर खेलों का हिस्सा बन रहे हैं। गढ़ रोड स्थित स्पोर्टीफाई स्पोर्ट्स एरीना में भी नेट लगाकर क्रिकेट, पिकल बाल, फुटबाल आदि खेल खेल सकते हैं। आप ग्रुप बनाकर भी अपने हिसाब से खेल सकते हैं। इसके लिए आपको घंटों के हिसाब से शुल्क देना होगा। आपको एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं भी प्राप्त हो जाती हैं।
छह साल की उम्र से बच्चे कर सकते हैं अभ्यास
अगर बच्चे की उम्र छह वर्ष है तो उसे किसी भी खेल के अभ्यास में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ 225 रुपये प्रतिवर्ष के देने होंगे। उसे आप कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल में डाल सकते हैं। वर्तमान में मेरठ से काफी संख्या में बच्चे एथलेटिक्स, शूटिंग समेत अन्य खेलों में प्रतिभाग कर रहे हैं। वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। वर्तमान में बच्चे खेलों में भी कॅरियर बना रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
खेल यहां कर सकते हैं अभ्यास
कुश्ती स्पोर्ट्स स्टेडियम, चौधरी चरण सिंह विवि कुश्ती स्टेडियम, अलका तोमर कुश्ती स्टेडियम, राजेश तोमर कुश्ती स्टेडियम गढ़ रोड
फुटबाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, आर्यंस फुटबाल क्लब आईटीआई, मेरठ फुटबाल क्लब गढ़ रोड
हॉकी स्पोर्ट्स स्टेडियम, एनएएस कालेज, एसडी सदर
बैडमिंटन स्पोर्ट्स स्टेडियम, एनएएस कालेज, स्पोर्ट्स बड्डी, सीसीएसयू, मेरठ कालेज आदि
बास्केटबाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, निजी स्कूल
एथलेटिक्स एनएएस कालेज, स्पोर्ट्स स्टेडियम, सुभारती विवि