फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Plants will protect, environment will be protected

सरधना में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जगह-जगह पौधारोपण कार्यक्रम

Sat, 06 Jun 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Plants will protect, environment will be protected
पौधों की करेंगे रक्षा, पर्यावरण की होगी सुरक्षा
विज्ञापन

- विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण अभियान चलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधों के सरंक्षण का संकल्प लिया। पर्यावरण धर्म समिति ने 101 मिट्टी के बर्तन वितरित कर पशु पक्षियों को अपनी छतों पर पानी रखने की लोगों से अपील की।
पर्यावरण धर्म समिति रजि. के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पक्षियों को पानी पिलाने के लिए मिट्टी के बर्तन और पौधे वितरित किए गए। समिति अध्यक्ष जितेंद्र पांचाल ने कहा कि पशु पक्षी प्रकृति के अभिन्न अंग है इनके संरक्षण से ही पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। जिला प्रभारी रिहान मलिक ने कहा कि पक्षी प्रकृति की रौनक है इनका अस्तित्व मिटाने में मानव ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। यदि हम अभी नहीं चेते तो फिर कोई उपाय शेष नहीं बचेगा। शिक्षक दीपक शर्मा, विरेंद्र चौधरी, डॉ. महेश सोम, शाहवेज, जीशान कुरैशी आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने तथा संचालन रिहान मलिक ने किया। इस दौरान फैयाज अहमद, अनिल विश्वकर्मा, मनमोहन त्यागी आदि रहे। इस दौरान 101 मिट्टी के बर्तन वितरित किए। कुसुम इंटरनेशनल एकेडमी में भी प्रधानाचार्य वीना विहान ने पौधरोपण किया। गंगनहर पटरी पर अहमदाबाद की नर्सरी पर भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन रेंजर संजय चौधरी, गुलशन, मनोज आदि मौजूद रहे। सरधना नगर के गंज बाजार स्थित केके पब्लिक स्कूल में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थी विकास मंच की तरफ से सीएचसी पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार, विद्यार्थी विकास मंच के अध्यक्ष फैय्याज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
हस्तिनापुर। अनाज मंडी निवासी शिव कुमार ने दीवारों पर विशेष पेंटिंग बनाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। भाजपा जिला मंत्री मेरठ एवं प्रभारी एमएलसी स्नातक चुनाव हस्तिनापुर विधान सभा क्षेत्र के सुनील पोसवाल ने अपने पैतृक गांव रानी नंगला में अपने आवास पर पौधे रोपित किए। इस दौरान आयुष, माही, आर्यन ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण किया
बहसूमा। मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज परिसर में कॉलेज प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह ने पांच पौधे रोपे। कॉलेज प्रधानाचार्य भावना सिंह, कॉलेज प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह, परविंदर सिंह, अर्जुन देशवाल आदि मौजूद रहे।
पौधों की देखभाल करने का लिया संकल्प
नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक समन्वयक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने सड़क किनारे पौधे रोपित किए। उन्होंने पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। सुभाष कश्यप, मूलचंद, विशाल, अभिषेक, मोनी आदि मौजूद रहे। सपा नेता साईम रिजवी ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधे रोपित किए। उन्होंने विभिन्न प्रजाति के 11 पौधे रोपित कर उनकी देखभाल की शपथ ली। इस दौरान ललित कुमार, अहसान, रमीज रिजवी, रिहान सैफी, सुहैल रिजवी आदि मौजूद रहे।
पौधे लगाने की अपील की
हस्तिनापुर। वन प्रशिक्षण केंद्र में क्षेत्र के ग्राम प्रधान और वन विभाग अधिकारियों द्वारा पौधरोपण किया गया। ग्राम पंचायत दूधली की ग्राम प्रधान सुशीला देवी, उनके पति लीलू सिंह, वन विभाग के रेंजर नवरत्न सिंह, वन दरोगा हरनारायण सिंह, संसार सिंह, वनरक्षक रोबिन कुमार, अतुल कुमार, संजय आदिआदि ने लोगों से पौधे लगाने की अपील की।
पौधों के संरक्षण का दिलाया संकल्प
दौराला। ब्लॉक प्रमुख दौराला ने रालोद जिलाध्यक्ष के साथ शुक्रवार को पौधे रोपित किए। दौराला ब्लॉक प्रमुख सचिन अहलावत, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव ने लोगों को पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान एहसान, अनीश आदि मौजूद रहे।
लोगों से की पौधे के संरक्षण की अपील
मवाना। रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी मवाना खुर्द के शिक्षा एवं बीटीसी विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. अनुप्रिता शर्मा के निर्देशानुसार अपने निवास स्थान पर पौधरोपण किया। महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर सुमित काकरान, प्रेस प्रवक्ता यतिन राय कक्कड़, राहुल पोसवाल, बीटीसी विभागाध्यक्ष सतेंद्र भाटी, बीएड विभागाध्यक्ष पुनीत कुमार, शैलेंद्र, नीरज, गीता, अंशु आदि रहे।
हिंदू जागरण मंच मेरठ के द्वारा नालंदा कॉलोनी विश्वकर्मा पार्क में पौधरोपण किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष विजेंद्र सिंह प्रजापति, रजनीश विश्वकर्मा, आकाश शर्मा, महेश प्रजापति, हरिओम शर्मा सचिन उपाध्याय आदि रहे।
भाजपा पूर्व विधायक गोपाल काली के कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में पौधरोपण की अपील की। इस दौरान गौरव राठी, अंकुश कुमार, दीपांशु वर्मा, सचिन कुमार, राहुल कुमार आदि लोगों ने विचार रखे।
नगर पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया ने मोहम्मद साजिद, मनोज कुमार, फारुख सभासद, सोनू ठेकेदार के साथ मिलकर पौधरोपण किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अजीत शर्मा, जिला संयोजक प्रज्ज्वल चौहान, जिला प्रमुख कपिल सिरोही और जिला एसएफडी संयोजक सचिन उपाध्याय ने पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान नगर अध्यक्ष राजू यादव, नगर मंत्री श्रेयांश कौशिक, अंकुर आर्य, पंकज यादव, स्पर्श रस्तोगी, दीपांशु शर्मा, निखिल आदि रहे।
पौधेरोपण अभियान चलाया
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी परिसर के यूनिट हेड केपी सिंह ने पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान एसपी दबे, वीसी त्यागी, संजीव कुमार, राजकुमार टाया, संजीव शर्मा, शिव चरण सिंह, नीरज कुमार, सुब ोध बालियान, सचिन कुमार, आरएस तोमर, मनोज त्रिपाठी, कृष्ण पाल सिंह, कौशिक मंडल आदि मौजूद रहे।

काव्यांजलि वेलफेयर सोसायटी ने पौधे लगाए
माछरा। काव्यांजलि वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष प्रीति त्यागी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर काव्या हरित अभियान के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान अनुज त्यागी, शिवांक त्यागी, दीपांशु शर्मा, अर्नव, रजत शर्मा, टिंकू, आरूष, वंश, अन्नू, तनिष्क, युवराज, काव्यांजलि, दर्पण, अक्षरा, नताशा शर्मा, खुशी, ऐलीश, माही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed