फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Planned to earn crores from three agricultural laws: Sanjay Singh

तीन कृषि कानून से करोड़ों कमाने की योजना बनाई : संजय सिंह

Sat, 20 Mar 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Planned to earn crores from three agricultural laws: Sanjay Singh
तीन कृषि कानून से करोड़ों कमाने की योजना बनाई : संजय सिंह
विज्ञापन

खरखौदा। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने तीन कृषि कानून बनाकर संसद में लाखों-करोड़ों कमाने की योजना बनाई है। अब सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का समय आ गया है। वह शुक्रवार को गांव कैली में पार्टी की ओर से आयोजित किसान महापंचायत में बोल रहे थे।
गांव कैली स्थित प्रेम वाटिका में संजय सिंह ने कहा कि ऐसी कौन सी जरूरत आन पड़ी कि किसानों को सड़कों पर आना पड़ा। संसद में इन तीनों कृषि कानूनों का विरोध करने पर मुझे निलंबित कर दिया था। आज भाजपा सरकार किसानों की हड्डियां तोड़ रही है, उसे भी निलंबित होना चाहिए। प्रधानमंत्री कहते थे ‘यह देश नहीं मिटने दूंगा’ लेकिन उनका अर्थ था कि ‘यह देश नहीं बचने दूंगा’। एक-एक कर सब कुछ बेचा जा रहा है। यदि देश की जनता सोती रही तो यह लोग पूरा हिंदुस्तान बेच देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपाई कहते हैं कि स्वदेशी अपनाओ, लेकिन आज भाजपा सरकार केवल विदेशी लाओ चिल्ला रही है। जिन विभागों का सरकार निजीकरण करने जा रही है, यह देश की 130 करोड़ जनता की संपत्ति है। भाजपा नेता अपने आपको भारत माता के सच्चे सिपाही बता रहे हैं। सच्चे सिपाही वह हैं जो देश की जनता का पेट भरते हैं, जिनके बेटे देश की सीमा पर रक्षा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी ने कहा कि आने वाले चुनाव में यदि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो किसान, मजदूर सब खुशहाल होंगे। आयोजक वार्ड-22 से जिला पंचायत की संभावित प्रत्याशी गीता बौद्ध रही। अध्यक्षता ओमकार त्यागी तथा संचालन गिरिराज त्यागी व अली शेर ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव ओपी सिंह, प्रदेश सचिव अभिषेक द्विवेदी, जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष फुरकान त्यागी, संजय बौद्ध, दर्शन, संदीप, रामचरण, करण सिंह, रवि त्यागी, सौदान त्यागी, मुलक राज त्यागी, मंगल त्यागी व अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed