{"_id":"5f948e118ebc3eefb908a847","slug":"plan-to-clamp-down-on-mustache-and-baddo-s-close-meerut-news-mrt507810198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात सुशील मूंछ जेल से बाहर, पश्चिमी यूपी में गैंगवार का अंदेशा, करीबियों पर शिकंजा कसने को पुलिस ने बनाया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात सुशील मूंछ जेल से बाहर, पश्चिमी यूपी में गैंगवार का अंदेशा, करीबियों पर शिकंजा कसने को पुलिस ने बनाया प्लान
Sun, 25 Oct 2020 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
सुशील मूंछ को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात सुशील मूंछ के जेल से बाहर आने के बाद वेस्ट यूपी में गैंगवार का अंदेशा बढ़ गया है। इसको देखते हुए सुशील मूंछ और मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के करीबियों का रिकॉर्ड खंगालना पुलिस ने शुरू कर दिया है। साथ ही इन दोनों से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने प्लान बनाया है।
विज्ञापन
जेल से छूटने के बाद सुशील मूंछ की निगरानी करने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस की एक टीम लग गई है। पुलिस को अंदेशा है कि वेस्ट यूपी के जिलों मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली और बुलंदशहर में गैंगवार हो सकती है। सुशील मूंछ को मारने के लिए प्लान बदमाशों ने बनाया था। वही मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो पुलिस कस्टडी से फरार है। पुलिस का मानना है कि बद्दो भारत में ही छिपा हुआ है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई टीमें लगा रखी हैं।
विज्ञापन
बदन सिंह बद्दो और सुशील मूंछ के करीबियों का भी पुलिस रिकॉर्ड खंगाल रही है। बताया गया है कि करीबियों ने भी इन बदमाशों का नाम लेकर काफी संपत्ति अर्जित की है। उनकी संपत्ति की भी जानकारी जुटाई जा रही है। एडीजी जोन राजीव सभरवाल का कहना है कि दोनों शातिर अपराधी हैं और अब जेल से बाहर हैं। बद्दो पुलिस कस्टडी से भागा हुआ अपराधी है। बद्दो की तलाश में पुलिस लगी हुई है। सुशील मूंछ की निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/