फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pitra paksha ke baad

पितृ पक्ष के बाद बाजार की ‘दिवाली’

Fri, 16 Sep 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 16 Sep 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
pitra paksha ke baad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पितृ पक्ष के बाद बाजार की ‘दिवाली’ होगी। व्यापारियों ने अभी से ही नवरात्र, दशहरा, दिवाली और भैयादूज की तैयारी शुरू कर दी है। अनंत चतुर्दशी को गणपति विसर्जन के साथ शुक्रवार (आज) से 15 दिन के लिए श्राद्ध शुरू हो रहे हैं। श्राद्ध में तो बाजार हल्का रहेगा, लेकिन श्राद्ध खत्म होते ही बाजार की रौनक बढ़ जाएगी। गिफ्ट आइटम, क्राकरी, किचन आइटम, इलेक्ट्रानिक अप्लायंस, डेकोरेटिव पीस, गारमेंट्स से लेकर सर्राफा बाजार में तैयारी भी शुरू कर दी गई हैं। होलसेल में व्यापारियों ने माल का ऑर्डर दे दिया है। व्यापारी पितृपक्ष से नवरात्र के दौरान माल लेंगे, ताकि नवरात्र शुरू होते ही मार्केट में कस्टमर शॉपिंग कर सकें।
विज्ञापन


सिल्वर, गोल्ड कोटेड मुगलिया गिफ्ट आइटम
परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों क ो दिवाली पर गिफ्ट करने के लिए बाजार में इस बार गोल्ड और सिल्वर कोटेड नक्काशीदार गिफ्ट आइटम व बर्तनों की बूम रहेगी। सदर, आबूलेन, सेंट्रल मार्केट से लेकर शहर के अन्य छोटे बाजारों में भी गिफ्ट आइटम में ओरिजनल सिल्वर कोटेड चीजें हैं। जिसे शोपीस के साथ इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें टीसेट, लेमन सेट, डिनर सेट, शैम्पेन सेट, बाथ सेट, पुडिंग सेट, बाउल सेट, फ्लावर वॉश, बुद्धा सहित अन्य चीजें हैं। मुरादाबाद और चेन्नई से आ रहे इन गिफ्ट आइटम्स में 780 रुपये से हजारों कीमत वाले आइटम हैं। इनपर शानदार नक्क ाशी और मीनाकारी है।
विज्ञापन



गोल्डन कलर की विशेष मांग
सोना भले महंगा हो, लेकिन दीवाली बाजार में इस बार गोल्डन कलर विशेष डिमांड में रहेगा। गिफ्ट आइटम, बर्तन, क्रॉकरी में गोल्डन कलर की भरमार है। कपड़ों, डेकोरेटिव पीस, डेकोर्स में भी गोल्डन कलर का चलन रहेगा। व्यापारियों के अनुसार इस बार दीवाली का रंग सुनहरा होगा। क्योंकि इस समय गोल्डन कलर का ट्रेंड हैं। लोग हैंडसेट, गारमेंट्स, मोबाइल एसेसरीज, ज्वैलरी सभी में गोल्डन बेसिक कलर लेकर चल रहे हैं। हर चीज में गोल्डन की डिमांड है, इसलिए दिवाली के बाजार में भी मल्टीकलर के बजाय गोल्डन कलर को प्रिफरेंस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमानेंट एमसिल रंगोली की रहेगी धूम
दिवाली पर घर सजाने के लिए बाजार में इस बार कपड़े, बेलवेट, मोतियों और टेराकोटा के बंदनवार के अलावा परमानेंट एमसिल रंगोली और बंदनवार भी रहेगा। दुकानों पर डिजायनर एमसिल बंदनवार आए हैं। इसमेें इलेक्ट्रिक सिस्टम भी है। दरवाजे पर ये बंदनवार सीमेंट, फेवीकोल और कीलों से फिक्स करने पड़ेंगे। इसे मिरर और परमानेंट मीनाकलर से सजाया गया है। इनके रंग 5 सालों तक फीके नहीं पड़ेंगे। इसमें इलेक्ट्रिक सिस्टम है जिससे रात में भी बंदनवार चमकेगा, अलग से झालर लगाने की जरूरत नहीं होगी। इसकी कीमत 150 रुपये से शुरू है।


महंगे हैं ड्राईफ्रूूट, गिफ्ट पैक्स की रहेगी डिमांड
इस बार दिवाली पर गिफ्ट करने के लिए ड्राईफ्रूट की बजाय पैक्ड आइटम को बाजार में तवज्जो दी जा रही है। ड्राईफ्रूट पिछले साल की अपेक्षा इस साल दोगुनी कीमत पर हैं। अखरोट, खुबानी, पिस्ता और बादाम की आवक कम होने के कारण सूखे मेवों की कीमत 2000 रुपये किलो तक चल रही है। त्योहार आते ही ये रेट और बढ़ जाएंगे। कीमतें ज्यादा होने के कारण बाजार में इस बार विभिन्न कंपनियों के फूड आइटम गिफ्ट पैक की डिमंाड रहेगी। चॉकलेट, ड्रिंक्स, बिस्किट्स, कुकीज़ आदि के गिफ्ट पैक व्यापारी भारी संख्या में तैयार करा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed