फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pitbull dog attacked child, injured

Meerut News: पिटबुल कुत्ते ने बच्चे पर किया हमला, घायल

Thu, 18 May 2023 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Pitbull dog attacked child, injured
खरखौदा (मेरठ)। गांव नरहेड़ा में आए एक पिटबुल कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे नौ वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने कुत्ते को पकड़कर टंकी परिसर में बने एक कमरे में बंद कर दिया। उधर, हालत गंभीर होने के कारण बच्चे को दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव नरहेड़ा निवासी आबिद का नौ वर्षीय बेटा सूफियान अपने घर के बाहर खेल रहा था। बुधवार दोपहर के समय गांव में घुसे एक पिटबुल कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे का शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े तो कुत्ता वहां से भाग गया। परिजनों ने सूफियान को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने कुत्ते को पकड़कर टंकी परिसर में बने एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


हमलावर होने के कारण छोड़ा
ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के गांव में यह कुत्ता किसी ने पाला होगा, लेकिन कुत्ता हमलावर होने के कारण उसने उसे आवारा छोड़ दिया। कुत्ता ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed