फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pit in cantt road

गड्ढों से अछूती नहीं हैं छावनी की सड़कें   

Thu, 14 Sep 2017 12:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Sep 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
pit in cantt road
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में नगर निगम, पीडब्लूडी, आवास एवं विकास परिषद् और एमडीए की सड़कों में ही गड्ढ़े नहीं हैं बल्कि छावनी क्षेत्र की सड़कें भी गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। सुंदर और टिकाऊ रूप में देखी जाने वाली सड़कों का बुरा हाल है। छावनी परिषद् ने भी गड्ढे भरने शुरू नहीं किए हैं। 
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र स्थित महताब सिनेमा से भैसाली मैदान मार्ग, शहीद स्मारक मार्ग, सेंट जोंस स्कूल मार्ग समेत काफी सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। गहरे गड्ढों के चलते दोपहिया वाहनों का चलाना मुश्किल हो गया है। अमर उजाला टूटी सड़कों को लेकर छावनी परिषद् के अधिकारियों को जगाने का काम कर रहा है। हालांकि अभी तक उनकी कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी है। वहीं, कैंट बोर्ड के प्रवक्ता एमए जफर का कहना है कि बारिश के चलते गड्ढे हो गए हैं। उन्हें शीघ्र भरा जाएगा। 
विज्ञापन

उधर, शहर में एमडीए की सड़कों का बुरा हाल है। एसएसपी कार्यालय के सामने, घंटाघर से रेलवे रोड चौराहा, छतरी वाले पीर से बच्चापार्क, वेस्टर्न  कचहरी मार्ग और सरस्वती लोक मार्ग इसे बताने के लिए पर्याप्त है। अभी तक भी सड़क को गड्ढा मुक्त करने की पहल नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed