{"_id":"6a9c47fae71d1aa16e06b905","slug":"pipelines-were-laid-roads-were-dug-up-and-repairs-were-forgotten-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113488-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पाइपलाइन बिछी, सड़कें खोदीं और मरम्मत करना भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पाइपलाइन बिछी, सड़कें खोदीं और मरम्मत करना भूले
विज्ञापन
सरधना। सभासद तारिक हसन।
अमृत 2.0 के तहत पाइपलाइन का 70 फीसदी काम पूरा, दो वार्डों में भी काम शुरू नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। अमृत 2.0 की जल जीवन योजना के तहत नगर पालिका के 25 वार्डों में करीब 70 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का काम पिछले दो साल से जारी है। करीब 35 करोड़ रुपये की इस योजना में अब तक लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा होने का दावा किया जा रहा है।
पाइपलाइन डालने के लिए नगर की सड़कों और गलियों की खोदाई के बाद कई स्थानों पर रास्तों की हालत खराब हो गई है। नगर पालिका के मुताबिक पाइपलाइन डालने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कई सड़कों की मरम्मत अभी जरूरी है। वहीं, वार्ड संख्या आठ और 21 में अब तक पाइपलाइन डालने का काम शुरू नहीं हुआ है। पालिका की ओर से जल निगम विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के लिए जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इसमें अलग-अलग वार्डों की कई प्रमुख सड़कें और गलियां शामिल हैं।
वार्ड सभासदों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के बाद रास्तों की मरम्मत नहीं होने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जगह-जगह गड्ढों के कारण यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन
इन रास्तों की मरम्मत जरूरी
पालिका को उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार वार्ड दो के मोहल्ला मंडीचमारान, वार्ड 14 के मोहल्ला धर्मपुरा आंशिक, वार्ड चार के मोहल्ला भटवाड़ा में सड़क क्षतिग्रस्त है। वार्ड 22 के मोहल्ला मुलरिया-करसाबान में सभासद मन्नान के यहां गड्ढों की मरम्मत, वार्ड 11 के मोहल्ला खेवान, मोहल्ला जोगियान तथा वार्ड 16 के मोहल्ला घोसियान में रास्ते की मरम्मत की जरूरत है। वार्ड 12 के मोहल्ला कमरानवाबान, वार्ड 15 के मोहल्ला जोगियान, वार्ड 20 के टाउन हॉल रोड, वार्ड 23 में गुजरान गेट चौराहा, वार्ड 17 में गोमतीनगर पशु अस्पताल से डंपिंग ग्राउंड तक रास्ते की मरम्मत आवश्यकता बताई गई है। वार्ड पांच के मोहल्ला बूढ़ा बाबू, वार्ड नौ के गांधी नगर में पांडुशिला रोड पर अशोक की लाट तक भी मरम्मत की जरूरत है।
-जलापूर्ति जरूरी, सड़कें भी ठीक हों
मोहल्ला भुलरिया निवासी समाजसेवी बंटी आरिफ कुरैशी ने कहा कि पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदना जरूरी था, लेकिन काम पूरा होने के बाद रास्ते को पहले जैसी स्थिति में करना भी विभाग की जिम्मेदारी है।
सभासद तारिक हसन ने कहा कि कई गलियों में खुदाई के बाद रास्ता ऊबड़-खाबड़ है। दोपहिया वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है।
सभासद शानू जैन ने कहा कि जल योजना से लोगों को स्वच्छ पानी मिलने की उम्मीद है, लेकिन सड़क की बदहाली के कारण रोजमर्रा का आवागमन मुश्किल हो गया है।
व्यापार मंडल महामंत्री ललित गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से खोदाई और मरम्मत का सिलसिला चल रहा है। अधिकारियों को क्षतिग्रस्त रास्तों की सूची भी मिल चुकी है।
नगर में पाइप लाइन बिछाने के बाद अधूरी पड़ी सड़कों की मरम्मत के लिए जल निगम को फिर से अवगत कराया गया है। जल्द मरम्मत कार्य पूरा कराया जाएगा। -सबीला बेगम, चेयरपर्सन, नगर पालिका
नगर में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बाद जिन रास्तों की मरम्मत नहीं हो सकी है। बरसात के बाद जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। आगामी वर्ष में फरवरी तक सभी कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - विपिन कुमार वर्मा, अवर अभियंता, जल निगम