फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pipeline me ched

पाइप लाइन में छेद, गंगाजल पर ब्रेक

Sun, 08 May 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
pipeline me ched
गंगाजल फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 पाइप लाइन टूटने के कारण गंगाजल पर फिर ब्रेक लग गया। शहर को गंगाजल कब मिलेगा, इसकी जानकारी नहीं है। चार घंटे की सप्लाई में ही पाइप लाइन टूट गई। अब शहर को भूगर्भ जल की ही सप्लाई होगी।
विज्ञापन

महापौर ने शुक्रवार को सर्किट हाउस स्थित जलाशय से सिविल लाइन क्षेत्र की जनता के लिए गंगाजल की सप्लाई का उद्घाटन किया था। नगर निगम जलकल विभाग ने शनिवार को सुबह के समय जैसे ही गंगाजल की सप्लाई शुरू की तो फिर गंगाजल में मिट्टी के कण दिखाई दिए।
विज्ञापन

शहर में दो स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज हो गई, जिसके कारण दोपहर और शाम को भूगर्भ जल ही सप्लाई की गई। पाइप लाइन में जेल चुंगी के निकट और सर्किट हाउस गेट के पास लीकेज बताया जा रहा है। बार-बार हो रहे पाइप लाइन में लीकेज से माना जा रहा है कि पाइप अच्छी क्वालिटी के नहीं डाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों को मिला गंगाजल  
शनिवार सुबह साकेत, सिविल लाइन क्षेत्र, सूर्य नगर, प्रगति नगर, ऑफिसर कॉलोनी, वेस्टर्न कचहरी रोड, शिवाजी रोड, नंगला बट्टू, अशोक वाटिका, प्रभात नगर, मोहनपुरी, मंगल पांडे नगर सहित 17 कॉलोनियों को गंगाजल पहुंचाया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed