फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pipeline broke in Bhuni, water flowed on the road

Meerut News: भूनी में पाइपलाइन टूटी, सड़क पर बहा पानी

Sun, 03 May 2026 07:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Pipeline broke in Bhuni, water flowed on the road
सरूरपुर। गांव भूनी में पाइप लाइन टूटने से सड़क पर भर पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। गांव भूनी में मुख्य मार्ग पर स्थित तालाब के पास पेयजल पाइपलाइन टूटने से बीते कई दिनों से पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। इससे न केवल पेयजल की बर्बादी हो रही है बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, पाइपलाइन टूटने से सड़क पर कीचड़ फैल गया है। इससे फिसलन बढ़ गई है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वहीं गर्मी के मौसम में एक ओर जहां लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी ओर इस तरह पानी का बहना लोगों में रोष पैदा कर रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण राशिद, प्रमोद, विकास आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से पाइपलाइन टूटी हुई है लेकिन अब तक किसी ने इसे ठीक करने की जहमत नहीं उठाई। कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पानी की बर्बादी के साथ-साथ गांव की मुख्य सड़क खराब हो रही है। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। ग्रामीणों ने जल्द पाइपलाइन ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान टिंकू गोस्वामी का कहना है कि गांव में पानी की आपूर्ति जल निगम द्वारा की जा रही है। पाइपलाइन और टंकी की देखरेख जिम्मेदारी जल निगम के पास है। जल निगम के अधिकारियों को लिखित में अवगत कराया गया है। जल्दी समस्या का समाधान करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed