फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pillars will be installed on the border of villages included in Haryana and Uttar Pradesh

Meerut News: हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शामिल हुए गांवों की सीमा पर लगेंगे पिलर

Sat, 22 Feb 2025 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Pillars will be installed on the border of villages included in Haryana and Uttar Pradesh
मेरठ। हरियाणा में शामिल हुए यूपी के गांव और यूपी में शामिल हुए हरियाणा के गांवों की जमीन की पैमाइश की जाए और सीमा पर पिलर लगाए जाएं। ताकि सीमा को लेकर आए दिन होने वाले विवाद खत्म हो सके।
विज्ञापन

यह निर्देश शनिवार को मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने आयुक्त सभागार में उत्तर प्रदेश व हरियाणा सीमा के संबंध में सहारनपुर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़ व शामली के अधिकारियों के साथ बैठक की। मंडलायुक्त ने कहा कि जिन जिले के गांव जो हरियाणा में शामिल हुए हैं तथा हरियाणा के गांव जो यूपी के जिलों में शामिल हुए हैं, उनके भूमि अभिलेख आदान-प्रदान किए जाएं। भूमि के अभिलेखों का विश्लेषण किया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जिन गांवों के जो अभिलेख प्राप्त नहीं हुए हैं, उनको प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। उत्तर प्रदेश, हरियाणा सीमा पर जमीनों का परीक्षण कराते हुए पिलर्स लगाए जाएं। हरियाणा व उत्तर प्रदेश की सीमा पर लगाए जाने वाले पिलर समान डिजाइन के होने चाहिए। मंडलायुक्त ने आईजीआरएस संदर्भों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए। बैठक में अपर आयुक्त अमित कुमार, गरिमा सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग राजेश कुमार सहित सहारनपुर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़ व शामली जिले के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed