फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Piles of garbage near the religious site, people are angry due to lack of cleaning of drains.

Meerut News: धार्मिक स्थल के पास गंदगी का अंबार, नालों की सफाई न होने से लोगों में रोष

Mon, 23 Feb 2026 06:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage near the religious site, people are angry due to lack of cleaning of drains.
सरधना। नगर के दौराला रोड स्थित एक धार्मिक स्थल के पास अटके पड़े नालों में फैली गंदगी से स्थानीय
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। नगर के दौराला सड़क स्थित एक धार्मिक स्थल के पास अटके पड़े नाले में फैली गंदगी से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे राहगीरों और आसपास के निवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई ठोस ध्यान नहीं दे रहा। धार्मिक स्थल पर नमाज अदा करने जाने वाले लोगों को गंदगी और बदबू के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनमें रोष बढ़ता जा रहा है। मोहल्ला निवासी उस्मान मिर्जा, समद, अनस, अफजाल और महताब आदि ने बताया कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका को लिखित शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर निरीक्षण के लिए भी नहीं पहुंचे। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नालों की सफाई नहीं कराई गई तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरपर्सन सबीला बेगम का कहना है कि नगर में लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जल्द टीम भेजकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed