फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pieces of pottery found in the excavation, sent for examination

उत्खनन में मिले मिट्टी के बर्तन के टुकड़े, जांच के लिए भेजे

Sun, 26 Feb 2017 08:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 26 Feb 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
Pieces of pottery found in the excavation, sent for examination
उत्खनन में मिले मिट्टी के बर्तन के टुकड़े

गांव सकतपुर में आगरा मंडल की पुरातत्व विभाग की टीम की जिज्ञासा उस समय बढ़ गई जब उत्खनन के दौरान उन्हें एक मिट्टी का बर्तन दिखाई दिया उसे सही सलामत निकालने का प्रयास किया गया परंतु वह टूट गया, जिसके टुकड़े सुरक्षित निकाल लिए गए है। रविवार को उत्खनन के तीसरे दिन टीम की आंखें उस समय चौंक गई जब उसे खुदाई के दौरान एक मिट्टी का बर्तन दिखाई दिया, जिसे धीरे-धीरे निकालने का प्रयास किया गया परंतु उसके टुकड़े हो गए।

विज्ञापन


उत्खनन के दौरान मौके पर मौजूद गुरुकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय पीएचडी अध्यनरत छात्र शिखा व हिमांशु व पुरातत्व विभाग आगरा से अर्खित प्रधान जो मौके पर कमान संभाले हुए है। टीम ने शुरूआती दौर में दो दो मीटर चकोर के दो पाइंट उत्खनन के चिह्नित किए थे। रविवार को तीसरे दिन इसका दायरा बढ़ाकर एक सौ मीटर कर दिया गया है। उत्खनन करा रही टीम ने विश्वास जताया कि जिस स्थान पर उत्खनन किया जा रहा है अब तक मिले अवशेषों से संभावना है कि उन्हें पौराणिक वस्तु मिल सकती है।

विज्ञापन

खुदाई के दौरान तांबे की कुल्हाड़ी, मृदभांड व सिक्के मिले थे

Pieces of pottery found in the excavation, sent for examination
खुदाई के दौरान एक मिट्टी का बर्तन दिखाई दिया

रामपुर मनिहारान तहसील का गांव सकतपुर बीते वर्ष जून माह में चर्चा में आया था जब ईंट भट्टा के लिए नंदकुमार के खेत से मजदूर मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। खुदाई के दौरान तांबे की कुल्हाड़ी, मृदभांड व सिक्के मिले थे जिसे जांच के आगरा पुरातत्व विभाग की टीम ने चार हजार साल पुराने आंके थे। इसके बाद पुरातत्व विभाग ने जिलाधिकारी को पत्र देकर इस क्षेत्र में उत्खनन किए जाने की अनुमति मांगी थी। 24 फरवरी को पुरातत्व विभाग की टीम ने गांव सकतपुर में आकर नंदकुमार के खेत में उत्खनन करने के लिए दो स्थानों को चिह्नित किया और उत्खनन का कार्य शुरू कर दिया। 

कैप्सन:-8-उत्खनन के दौरान मिले मिट्टी बर्तन का निरीक्षण करती टीम की सदस्य
8ए- उत्खनन के दौरान मिला मिट्टी का बर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed