{"_id":"608ef64a8ebc3e8d3a6ee88f","slug":"picture-goes-viral-patient-holding-oxygen-cylinder-on-his-own-bed-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी चारपाई, अपना ऑक्सीजन सिलिंडर, अब तो इलाज मिले ...वायरल हुई तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी चारपाई, अपना ऑक्सीजन सिलिंडर, अब तो इलाज मिले ...वायरल हुई तस्वीर
Mon, 03 May 2021 12:28 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 03 May 2021 12:28 AM IST
सार
- वाहन में चारपाई और सिलिंडर के साथ फोटो हुआ वायरल
- मेडिकल में दो मरीजों की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
अपनी चारपाई, ऑक्सीजन। सिलिंडर के साथ वायरल हुई तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अस्पतालों में इलाज के लिए लोग भटक रहे हैं, लेकिन न बेड मिल रहा है और न ऑक्सीजन। अगर मिल भी जाता है तो इलाज सही से नहीं मिल पाता और मौत हो जाती है। रविवार को एक फोटो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति वाहन में चारपाई डालकर भर्ती होने के लिए मेरठ आया। वाहन में उसके पास तीन सिलिंडर दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह शख्स मेरठ का रहने वाला है। उसने ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाने के लिए दिल्ली तक चक्कर लगाए, लेकिन ऑक्सीजन नहीं मिली और मेरठ चला आया।
विज्ञापन
वहीं, मेडिकल में दो मरीजों की मौत पर परिजनों ने काफी हंगामा किया। पहले मेडिकल की इमरजेंसी में गंगानगर के एक व्यक्ति की मौत हुई। परिजनों का आरोप है कि सही इलाज नहीं मिला। एंबुलेंस में पड़ा व्यक्ति इंतजार करता रहा, लेकिन भर्ती नहीं किया गया और उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा मेडिकल में ब्रह्मपुरी निवासी अमित वर्मा की मौत पर परिजनों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
‘मुझे दवा नहीं दी जा रही, मैं मर जाऊंगा’
अमित वर्मा कोरोना से पीड़ित थे। सुबह फ़ोन पर घर वालों से कहा- ‘मुझे दवा नहीं मिल रही है, मैं मर जाऊंगा’। इन हालात के बीच दोपहर में उनकी मौत हो गई। परिजनों को शव देने में भी चार घंटे लग गए।
विज्ञापन
स्टाफ नर्स के जीजा की मौत
मेडिकल में ही स्टाफ नर्स अंकिता के जीजा की भी मौत हो गई। अस्पताल में परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। वहीं, एक व्यक्ति ई रिक्शा में बैठा भर्ती होने का इंतजार कर रहा था। परिवार वाले उसे संभाल रहे थे की जल्द ही भर्ती हो जाएगा, लेकिन घंटों तक उसका नंबर नहीं आया।