{"_id":"688d2855b1c29d9f0f063d8a","slug":"pickup-collided-with-height-gauge-three-devotees-died-six-injured-meerut-news-c-14-1-mrt1051-934463-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइट गेज से टकराया पिकअप, तीन श्रद्धालुओं की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइट गेज से टकराया पिकअप, तीन श्रद्धालुओं की मौत, छह घायल
विज्ञापन
सरूरपुर (मेरठ)। सरधना-बिनौली रोड पर हिंडन नदी के पुल पर लगे हाइट गेज से टकराकर पिकअप वाहन में सवार अमरोहा जनपद निवासी तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत छह श्रद्धालु घायल हो गए। मृतकों की पहचान अमरोहा जिले के काला कुआं निवासी राजपाल (44), रिंकू (30) और गांव केसरा धनौरा के प्रेमपाल (30) निवासी के रूप में हुई है। घायलों को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया।
सरूरपुर पुलिस के मुताबिक जनपद अमरोहा के श्रद्धालु पिकअप वाहन में सवार होकर राजस्थान के बागड़ जिले में आयोजित जाहरवीर गोगा महाराज की पूजा अर्चना करने व मेले में शामिल होने जा रहे थे। श्रद्धालुओं की संख्या 20 और सफर की दूरी अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं ने वाहन में फट्टा लगाकर बैठने व लेटने के लिए दोगुना स्थान बना लिया था। महिला व बच्चे नीचे सो रहे थे, जबकि पुरुष फट्टे के ऊपर बैठे थे।
शुक्रवार सुबह करीब 5:00 बजे उनका वाहन सरूरपुर थाना क्षेत्र में मेरठ-बागपत जनपद की सीमा पर स्थित हिंडन नदी के जर्जर पुल पर पहुंचा, तो पिकअप व ऊपर बैठे श्रद्धालु हाइट गेज से टकरा गए। इससे तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और रविंद्र, देवराज, अजय, टिंकू, प्रवेश व पांच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर श्रद्धालुओं की चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना सरूरपुर पुलिस को दी। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे के संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।