फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   phele jaha tha kamela

पहले जहां था कमेला, अब वहां शिक्षा की मुस्कान

Fri, 06 May 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 May 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
phele jaha tha kamela
पुराने कमेले पर बने स्कूल में एडमीशन लेने वाली छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
 पहले जहां कमेला था, अब वहां शिक्षा की मुस्कान फैलेगी। हर सुबह छात्राओं की जिंदगी संवरेगी। बेटियों को शिक्षित कर सशक्त बनाया जाएगा। पुराने कमेले की जमीन पर बने राजकीय कन्या बालिका विद्यालय में बृहस्पतिवार से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन

स्कूल के रजिस्ट्रर में सबसे पहला नाम आरिफा का दर्ज हुआ है। उसने कक्षा में एडमिशन लिया है। पहले दिन करीब सौ छात्राओं ने फॉर्म लिए।नगर निगम की जमीन पर पुराना कमेला बना था। कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कमेला हटवाकर 6 जनवरी 2014 को राजकीय कन्या बालिका विद्यालय की नींव रखी।
विज्ञापन

मल्टी सेक्टोरेल प्लान के तहत इसके लिए दो करोड़ 90 लाख 34 हजार रुपये अवमुक्त कर दिए गए और विद्यालय का निर्माण शुरू हो गया। यहां शुरू में 14 कमरे बनने थे, पर लेआउट के बाद 21 कमरे फाइनल किए गए। नतीजा लागत बढ़ गई और लगभग एक करोड़ रुपये और स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह भवन जी प्लस टू बन रहा है। फिलहाल जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सीएनडीएस एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त समन्वय से यहां काम शुरू हुआ। भूतल पर आठ कमरों का निर्माण पूरा हो गया है। पहले बिल्डिंग हैंडओवर के लिए विभाग एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ते रहे।
लेकिन जब अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से उठा तो अधिकारियों नेे समस्या का समाधान किया। वहीं सीएम के आने की आहट के बीच दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। हालांकि सीएम का दौरा फिलहाल रद हो गया है।

प्रिंसिपल और छह टीचर तैनात
सत्र 2016-2017 के लिए दाखिले शुरू हुए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन पांडे, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार यादव, सीएनडीएस के मुख्य महाप्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षकों की मौजूदगी में पहला दाखिला कक्षा छह में हुआ। जाकिर कॉलोनी निवासी आरिफा ने दाखिला लिया। इसके अलावा सौ छात्राओं ने एडमिशन फार्म खरीदे। डीआईओएस ने यहां प्रधानाचार्या समेत छह अध्यापक तैनात किए हैं।


कक्षा छह, नौ और 11 में होंगे प्रवेश
इस सत्र के लिए यहां कक्षा छह, नौ और 11 में प्रवेश होंगे। पहले ही दिन सौ फार्म लिए गए। परिजनों का रुझान भी अच्छा रहा।

नरक से असल मुक्ति आज मिली
स्थानीय निवासियों और छात्राओं ने दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने पर खुशी जताई। फॉर्म लेने आए अभिभावकों ने बताया कि आज असल में नरक से मुक्ति मिली है। पहले जब कमेला हटाया गया था तो क्षेत्र को बड़ा सुकून मिला था, लेकिन इसका उद्देश्य दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने पर आज पूरा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed