फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PF Scam: Demand for a case of treason against the culprits

पीएफ घोटाला : दोषियों पर देशद्रोह के मुकदमे की मांग

Thu, 14 Nov 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
PF Scam: Demand for a case of treason against the culprits
पीएफ घोटाला : दोषियों पर देशद्रोह के मुकदमे की मांग
विज्ञापन

मेरठ। विद्युत विभाग में हुए पीएफ घोटाले के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने मोर्चा खोल रखा है। बुधवार को भी पीवीवीएनएल कर्मियों ने लंच बाद कार्य बहिष्कार कर ऊर्जा भवन पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मियों ने पीएफ घोटाले के सूत्रधार सभी अधिकारियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

यूपीपीसीएल ने बिजलीकर्मियों की बिना मर्जी के ट्रस्ट बनाकर पीएफ का पैसा 2263 करोड़ रुपये डीएचएफएल में निवेश किया था, लेकिन यह कंपनी डूब गई। इस मामले में अभी तक कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कई अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले को लेकर प्रदेश की सभी बिजली कंपनियों के कर्मचारी व अधिकारी अपने पीएफ की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बुधवार को भी पीवीवीएनएल कर्मी रोज की तरह लंच के बाद कार्य बहिष्कार कर ऊर्जा भवन पहुंचे और गेट पर धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता इंजीनियर संदीप पांडेय ने की और संचालन दिलमणी प्रसाद थपलियाल ने किया। उन्होंने कहा कि डीएफएचएल के निवेश के तार एक देशद्रोही कंपनी के साथ जुड़े होने की जानकारी मिल रही है। अगर ऐसा है तो पीएफ के घोटालेबाज अधिकारियों पर देशद्रोही का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। शाम को सभी धरनारत कर्मियों ने एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आईपी सिंह, एके सिंह, अनवर अली, गौरव वर्मा, विवेक वर्मा, नरेश चंद शर्मा, राजीव माहेश्वरी, प्रवीन कुमार, प्रमोद अग्रवाल, नीरज सक्सेना, प्रदीप डोगरा, कवितेंद्र, राजीव मोतला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed