फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Person who provided bank accounts to cybercriminals arrested.

Meerut News: साइबर अपराधियों को बैंक खाता मुहैया कराने वाला गिरफ्तार

Fri, 10 Jul 2026 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Person who provided bank accounts to cybercriminals arrested.
मुजफ्फरनर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

------------------------
-पुलिस को युवक के पास से ठगी के 5 लाख रुपये बरामद
- मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र के फहीमपुर खुर्द निवासी है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना पुलिस ने साइबर ठगी की रकम अपने बैंक खाते में मंगाकर चेक के जरिए निकालने वाले साइबर आरोपी खतौली थाने के फहीमपुर खुर्द गांव निवासी अर्जुन चौहान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच लाख रुपये नकद बरामद किए। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह टेलीग्राम के एक ऑनलाइन टास्क ग्रुप से जुड़ा था और लालच में आकर अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध करा दिया था।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन अजय कुमार यादव ने बताया कि थाना की साइबर टीम प्रतिबिंब पोर्टल पर साइबर अपराधों से जुड़े मामलों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बैंक खाते से संदिग्ध चेक निकासी की लोकेशन सामने आई। जांच में पता चला कि यह खाता एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज एक साइबर ठगी की शिकायत से जुड़ा है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अर्जुन चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब छह महीने पहले वह टेलीग्राम के एक ऑनलाइन टास्क ग्रुप से जुड़ा था। ग्रुप के कहने पर उसने अपना बैंक खाता उपलब्ध करा दिया। इसके बाद उसके खाते में पहले 4.95 लाख रुपये और फिर 5.05 लाख रुपये जमा हुए। इसके बाद उसने लालच में आकर चेक के माध्यम से पांच लाख रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने आरोपी के बैग से 500 रुपये के 900 नोट और 200 रुपये के 250 नोट बरामद किए हैं। सीओ सिविल लाइन का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी के मोबाइल के आधार पर गैंग के सदस्यों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed