Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Person who gave false report of a shooting caught

Meerut News: फायरिंग की झूठी सूचना देने वाला पकड़ा

Thu, 05 Nov 2026 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Person who gave false report of a shooting caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। पुलिस ने झूठी रंजिश रचकर पुलिस को गुमराह करने और मुकदमा पंजीकृत कराने वाले मुकदमा वादी को घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस ने आमिर निवासी मोहल्ला मुन्नालाल (भैंसा रोड) को ब्लॉक वाले रास्ते के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। दो नवंबर को आमिर ने एक लिखित तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि रात के समय मोनू पंडित और 2-3 अज्ञात व्यक्तियों ने उसके भाई फिरोज पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, जिससे उसके पैर में गोली लग गई है। इस सूचना पर तत्काल थाना मवाना पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की। पूछताछ के दौरान आमिर ने स्वयं द्वारा अपराध किए जाने का जुर्म कबूल किया और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया। आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed