फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Person dies in suspicious circumstances, forensic team gathered evidence from the spot

संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

Wed, 07 Oct 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Person dies in suspicious circumstances, forensic team gathered evidence from the spot
संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन

मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित एकता नगर कॉलोनी में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति का शव मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालात में घर में पड़ा मिला। सीओ दौराला ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
देवबंद स्थित सुहागिनी गांव निवासी मुकेश गिरी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रुड़की रोड स्थित एकता नगर में किराये पर रहता था। मुकेश मेरठ स्थित एनएएस कॉलेज के सामने सीसीटीवी कैमरे लगाने का टेंडर लेने वाली कंपनी में कार्य करता था। सोमवार को उसकी पत्नी रेशमी अपने एक बच्चे के साथ मायके गई थी। मंगलवार को मुकेश ने मकान मालिक नवीन को फोन किया। नवीन ने मनोज को उसके पास भेजा। मुकेश की हालत गंभीर थी। मनोज ने नवीन को फोन कर मौके पर आने को कहा। इतनी देर में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोस्तों से पूछताछ की।
विज्ञापन

दोस्तों ने बताया कि मुकेश ने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए उन्हें घर बुलाया था। जब वह घर पहुंचे तो वह मृत मिला। सीओ दौराला संजीव दीक्षित व फोरेंसिक टीम ने घटना की जानकारी ली और साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, कुछ माह से दंपती के बीच अनबन की बात सामने आई है। एक सप्ताह पहले उसने पल्लवपुरम थाने में तहरीर दी थी। बाद में वापस ले ली थी। लॉकडाउन में काम से खाली था। अभी 20 दिन से काम पर गया था। पुलिस परिजनों से संपर्क कर रही है। फोरेंसिक टीम को मौके से पेनकिलर के दो पत्ते मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौराला सीओ संजीव कुमार दीक्षित का कहना है कि मुकेश की मौत तबीयत खराब होने से हुई है या फिर कुछ खाया है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed