{"_id":"68c85df15c813d577703c284","slug":"person-died-due-to-collision-with-tractor-sardana-news-c-73-1-mct1008-105079-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रैक्टर की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रैक्टर की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा हर्रा निवासी मृतक जुल्फीकार। परिजन
- फोटो : शिवगढ़ के रामगढ़ गांव में जला हुआ बिस्तर व बगल में रखा डिब्बा।
पांचली बुजुर्ग बाईपास पर हुआ हादसा
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग बाईपास पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से कस्बा हर्रा निवासी 53 वर्षीय जुल्फीकार पुत्र जानू की मौत हो गई। जुल्फीकार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कस्बा हर्रा निवासी जुल्फीकार पांचली बुजुर्ग बाईपास पर डेयरी का निर्माण करा रहा है। सोमवार शाम वह रोड पर खड़ा था। इसी बीच पांचली बुजुर्ग की ओर आई रोड़ी डस्ट से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को सरधना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन उसका शव लेकर घर पहुंचे। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि आरोपी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
परिजनों ने बताया कि मृतक जुल्फीकार के सात बच्चे हैं। सबसे बड़ी दो बेटी व एक बेटे की शादी हो चुकी है। जबकि पांच बच्चे अविवाहित हैं। युवक की मौत से पत्नी नन्नो व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष का कहना है कि मृतक के परिजनों से पोस्टमार्टम कराने लिए बात की जा रही है। तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।