{"_id":"66a2c4e5b520fe9988007bf0","slug":"perkupine-studs-will-be-made-to-stop-the-erosion-on-the-access-road-of-sukro-river-bridge-meerut-news-c-27-1-smrt1009-127586-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सूकरो नदी पुल के पहुंच मार्ग पर कटान रोकने को बनेगा परक्यूपाइन स्टड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सूकरो नदी पुल के पहुंच मार्ग पर कटान रोकने को बनेगा परक्यूपाइन स्टड
Fri, 26 Jul 2024 03:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। नगीना कोटद्वार मार्ग में सूकरो नदी के पुल का पहुंच मार्ग पिछली दो बरसातों से लगातार कट रहा है। अबकी बार भी नदी की तेज धारा को पुल का पहुंच मार्ग झेल नहीं पाया और सड़क धराशायी हो गई। सड़क को नदी के प्रकोप से बचाने के लिए परक्यूपाइन स्टड बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
पिछले दिनों पहाड़ पर बरसात के चलते सूकरो नदी में उफान आया। नदी की तेज धारा और उफान ने नगीना कोटद्वार मार्ग में सूकरो नदी के पुल की सड़क को तोड़कर रख दिया। पुल के पास सड़क ऐसी कटी कि पगडंडी नजर आने लगी। आनन फानन में प्रशासन ने इस पुल से वाहनों की आवाजाही बंद की। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। मरम्मत होने के बाद भी इस पुल से केवल छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है। बड़े वाहनों के निकलने के लिए सड़क उपयुक्त नहीं बची है। यह इस साल ही नहीं हुआ बल्कि पिछले साल बरसात में भी यह सड़क कट गई। तब भी पुल सड़क से अलग हो गया था।
अबकी बार भी ऐसा ही हुआ। जिसका स्थाई समाधान निकालने के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। अब नदी की तेज धारा का रुख बदलने के लिए पक्यूपाइप स्टड बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। लोनिवि खंड नजीबाबाद के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सूकरो नदी पुल से हल्के वाहन गुजर रहे हैं। सड़क की मरम्मत की जा रही है। पहुंच मार्ग को कटान से बचाने के लिए परक्यूपाइन स्टड बनाए जाएंगे।