फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People who came to settle dispute between husband and wife clashed, six injured

पति-पत्नी का झगड़ा निपटाने आए लोग भिड़े, छह घायल

Wed, 04 May 2022 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
People who came to settle dispute between husband and wife clashed, six injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर के मलियाना में मंगलवार को पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने के लिए हुई बैठक में मारपीट हो गई। लड़के पक्ष के लोगों ने युवती के भाई की गाड़ी तोड़ डाली। इसके बाद गुस्साए दूसरे पक्ष ने घर में तोड़फोड़ कर दी। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए।

टीपीनगर के मलियाना में रहने वाले अभिमन्यु उर्फ अभि की शादी मोदीनगर निवासी माला से दो साल पहले हुई थी। अभि कचहरी में अधिवक्ता के यहां काम करते हैं। आरोप है कि अभि रोजाना पत्नी के साथ मारपीट करता है। सोमवार रात को माला पर हमला कर घर से निकाल दिया। माला ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। माला के भाई प्रदीप, मनीष और सुनील ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान दोनो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। प्रदीप की स्कार्पियो गाड़ी में भी ससुरालियों ने तोड़फोड़ कर दी, जिसके बाद गुस्साए माला के भाइयों ने अभि के घर में तोड़फोड़ कर डाली। मारपीट में प्रदीप, मनीष और सुनील घायल हो गए जबकि अभि, उनके भाई अभिषेक और पत्नी मोना भी घायल हो गई। सूचना पर यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed