फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   people think again and again our sad

स्वयं के दुखों के बारे में बार-बार सोचता है मनुष्य

Thu, 27 Feb 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
people think again and again our  sad
हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख, शांति-समृद्धि के लिए 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ का आयोजन चल रहा है। बुधवार को 20वें दिन विधानाचार्य सुदीप शास्त्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गुरु समाधि सागर जी महाराज ने कहा कि स्वयं के दुखों को पिघलाना कठिन है।
विज्ञापन

गुरु समाधिसागर जी महाराज ने कहा कि आज मनुष्य दुखी है। किसी दूसरे के दुख को देखकर पिघलना आसान है, लेकिन स्वयं के दुखों को पिघलाना कठिन है। व्यक्ति स्वयं के दुखों को बार-बार सोचता है और उसका विस्तार करता चला जाता है। जिस दिन तुमने अपने दुखों के बारे में सोचना बंद कर दिया उसी दिन से तुम सुखी हो जाओगे। आज के सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य सुशील जैन, स्वर्ण कलश से अभिषेक सुशील जैन, शांतिधारा गौरव जैन, आगम जैन, विपिन जैन सलिल जैन, सिद्धार्थ, मोहित जैन को प्राप्त हुआ। दीप प्रज्ज्वलन राजरानी जैन गुंजन जैन, मधु जैन, लवली जैन ने किया। सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। आज 151 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया। भक्तामर पाठ का शुभारंभ आशु जैन, सिद्धि जैन हस्तिनापुर ने संस्कृत भाषा में किया। विधान के मध्य विनोद एण्ड म्युजिक पार्टी की मधुर लहपर रेखा जेन नेहा जैन ने भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

सलिल जैन ने किया विसर्जन
आज के विधान का विसर्जन सलिल जैन ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन पीयूष जैन, ऋषभ जैन ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन रानी जैन, चंचल जैन हस्तिनापुर ने किया। चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्जवलन सुनीता दीदी और गुरुकुल के बच्चों द्वारा किया गया। मुकेश जैन, मनोज जैन, राजीव, सुभाष, प्रेम जैन, विपिन शर्मा आदि सहित क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, सह संयोजक मोतीलाल जैन लंदन, सुशील जैन, राकेश जैन, रोहित जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed