फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People surrounded the power station... Woman said- If you cannot give electricity then wear bangles

लोगों ने घेरा बिजलीघर... महिला बोली-बिजली नहीं दे सकते तो चूड़ियां पहन लो

Wed, 30 Jul 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
People surrounded the power station... Woman said- If you cannot give electricity then wear bangles
मेरठ। प्रदेश के मुख्यमंत्री दावा कर रहे हैं कि प्रदेश में बिजली की कमी नहीं है, बिजली सुधार के लिए बजट की कमी नहीं है। हकीकत इससे कोसों दूर है। शहर में बिजली के हालात अभी तक नहीं सुधर सके हैं। मंगलवार को बिजली नहीं होने पर इंद्रा चौक बिजलीघर पर लोगों ने हंगामा किया। क्षेत्र की महिलाओं ने तो यहां के अवर अभियंता (जेई) को चूड़ियां तक भेंट की। एक महिला ने कहा कि अगर बिजली नहीं दे सकते तो चूड़ियां पहन लो।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गंगानगर में 33 केवी लाइन में फाल्ट के चलते सूरजकुंड रोड, हनुमान पुरी आदि इलाकों की बिजली नहीं रही। सुबह नौ बजे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बिजली अधिकारियों का कहना था कि गंगानगर से आ रही 33 केवी की लाइन में कहीं फाल्ट होने के कारण बिजली गुल हो गई है। बारिश के कारण कुछ देर तो गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश बंद होने के बाद उमस से लोग परेशान हो उठे और इंद्रा चौक बिजलीघर आ पहुंचे। यहां लोगों ने अधिकारियों की खाली कुर्सी मेज पर भी कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

जेई को मौके पर बुलाने के लिए लोगों ने हंगामा भी किया। जैसे ही क्षेत्र के अवर अभियंता मौके पर पहुंचे तो क्षेत्र की महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और उन्हें चूड़ियां भेंट कीं। इस दौरान सुबह 9 बजे से लेकर करीब दोपहर 2:30 तक बिजली नहीं रही। कुछ क्षेत्र में तीन बजे बिजली आई। इस कारण क्षेत्र में करीब 5 से 6 घंटे में बिजली आई। दोपहर में फाॅल्ट ठीक होने के बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। मोहनपुरी, दयालेश्वर मंदिर आदि क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रही। 33 केवी लाइन के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि गंगानगर में लाइन ब्रेकडाउन होने के कारण समस्या आई थी। दो बजे करीब विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेलनगर में भी नहीं रही बिजली
शताब्दीनगर में 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने के बाद से शहर के दिल्ली रोड, घंटाघर के पटेल नगर, खैरनगर आदि क्षेत्र में भी बिजली नहीं रही। उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली आने जाने के कारण परेशान होना पड़ा। यही हाल शहर के कई अन्य इलाकों का भी रहा। बारिश के दौरान भी एहतियात के तौर पर कई बिजलीघर की आपूर्ति को बंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed