{"_id":"6920570caceaf23943055b05","slug":"people-suffering-from-fever-cold-and-flu-are-reaching-chc-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110780-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बुखार, नजला, जुकाम से पीड़ित लोग पहुंच रहे सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बुखार, नजला, जुकाम से पीड़ित लोग पहुंच रहे सीएचसी
विज्ञापन
महिला चिकित्सक डा. प्रियंका सिंघल मरीजों का उपचार करती हुई। (परीक्षितगढ)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। बदलते मौसम के चलते सीएचसी पर अधिक संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। अधिकांश बुखार, नजला, जुकाम से पीड़ित हैं। मरीजों को उपचार के साथ बचाव के टिप्स भी दिए।
मौसम बदलने के साथ ही लोगों का स्वास्थ्य भी बिगड़ना शुरू हो गया है। रोजाना वायरल बुखार, नजला, जुकाम, खांसी तथा बड़ी संख्या में मरीजों के खून की जांच कराई जा रही है।
महिला चिकित्सक डॉ. प्रियंका सिंघल ने बताया कि दिन में तेज धूप और सुबह-शाम को ठंडी हवा से लोगों की सेहत पर भारी असर हो रहा है। सिरदर्द, छाती में इंफेक्शन, बुखार वायरल, एलर्जी टाइफाइड आदि बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। उपचार के साथ बचाव के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन
डॉ. प्रवीण पंवार ने बताया कि मौसम के बदलाव के चलते ज्यादातर मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बीपी, शुगर के मरीजों को भी सावधान रहने की जरूरत है। मरीजों को चिकित्सक के अनुसार दवा लेनी चाहिए और घर पर ही आराम करना चाहिए। घरों से बाहर निकलते समय सुबह-शाम गर्म वस्त्र पहने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। सीएचसी प्रभारी डाॅ. रवि शंकर ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। ओपीडी में करीब 150 से 200 तक के मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों को पर्याप्त दवाइयां दी जा रही हैं।