फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People rescued a woman who tried to jump into the Ganga canal.

Meerut News: गंगनहर में कूदने पहुंची महिला को लोगों ने बचाया

Thu, 23 Apr 2026 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
People rescued a woman who tried to jump into the Ganga canal.
नानू नहर पर कूदने पहुँची महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। पारिवारिक विवाद के चलते बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला नानू पुल पर गंगनहर में कूदने पहुंच गई। हालांकि समय रहते आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर बचा लिया। पुलिस ने महिला को समझाकर शांत किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


सरूरपुर थाना क्षेत्र के कक्केपुर गांव निवासी कौशल पुत्री सीताराम, पति से तलाक के बाद काफी समय से अपने भाई नागेंद्र के साथ रह रही है। बताया गया कि पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के कारण महिला तनाव में थी। इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। बृहस्पतिवार सुबह वह नानू गंगनहर पुल पर पहुंच गई और कुछ देर तक वहां घूमती रही। महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। जैसे ही उसने गंगनहर में कूदने का प्रयास किया लोगों ने तुरंत उसे रोक दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस महिला को चौकी ले गई, जहां पूछताछ में उसने पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और महिला को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed