फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People on patriotic songs, everybody watching the army arms thrilled

देशभक्ति के तरानों पर झूमे लोग, सेना के हथियार देख हर कोई रोमांचित

Mon, 22 Jan 2018 02:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 22 Jan 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
People on patriotic songs, everybody watching the army arms thrilled
हथियारों की प्रदर्शनी में जवान से जानकारी लेती शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला

कैंट के कुलवंत सिंह स्टेडियम में अलग ही नजारा था। यहां सेना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हर कोई बेताब दिखा। ठंड के बावजूद महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आर्मी बैंड ने जैसे ही ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ की धुन छेड़ी तो माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। इस दौरान आयोजित हाफ मैराथन, टरबो और फन रन में फ्लैग ऑफ होते ही सब दौड़ पड़े। पुरस्कार वितरण के बाद नो योर आर्मी मेले में बच्चों ने सेना के हथियार भी देखे।

विज्ञापन

 
सेना दिवस के मौके पर चार्जिंग रैम डिवीजन की तरफ से रविवार को 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन, दस किलोमीटर की टरबो और पांच किलोमीटर की फन रन का आयोजन किया गया। सेना के जवान और उनके परिवार के सदस्य प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। बच्चों ने पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी की तो सभी ने उनकी हौसला अफजाई की। दौड़ पूरी करके प्रतिभागियों ने मैदान में पहुंचना शुरू किया तो तालियां की गड़गड़ाहट सुनाई देनी लगी। विजयी प्रतिभागियों को पश्चिमी यूपी सब एरिया के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर एसके मान और डिवीजन के ब्रिगेडियर एचकेएस बाथ ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन


टैंक देखकर हुए रोमांचित
इसके साथ नो योर आर्मी मेला लगाया गया। इसमें सेना के हथियारों का प्रदर्शन किया गया। सेना के टैंक देखकर बच्चों से लेकर बड़े तक रोमांचित हो उठे। हर कोई उनके बारे में जानने को उत्सुक था। कोई टैंक चलाने की जगह के बारे में पूछ रहा था तो कोई टैंक की क्षमता को देखकर हैरान था। आयोजन के दौरान दर्जनों स्कूलों के बच्चों ने सेना में करियर बनाने के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर बड़ी संख्या में सैनिकों के साथ महिलाएं, बच्चे और भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा रिजल्ट 

People on patriotic songs, everybody watching the army arms thrilled
तोप के साथ सेल्फी लेता जवान - फोटो : अमर उजाला

सुबह आठ बजे शुरू हुई हाफ मैराथन को तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया। 45 से ऊपर आयु वर्ग में सूबेदार नीटू पहले नंबर पर रहे। उन्होंने एक घंटे 39 मिनट 37 सेकेंड में दौड़ पूरी की। चार्जिंग रैम डिवीजन के ब्रिगेडियर एचकेएस बाथ ने एक घंटा 40 मिनट 57 सेकेंड में दौड़ पूरी की। कर्नल एमडी पुनैया एक घंटे 54 मिनट 58 सेकेंड में दौड़ पूरी कर तीसरे स्थान पर रहे। 30 से 45 वर्ष आयु वर्ग में लांस हवलदार सूर्यप्रकाश ने एक घंटा 12 मिनट 10 सेकेंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान पाया। सिपाही रविंद्र सिंह सेकेंड और राइफलमैन दिनेश लाल थर्ड स्थान पर रहे। 30 वर्ष तक की आयु वर्ग में सिपाही अंकित कुमार ने एक घंटा 11 मिनट 46 सेकेंड में दौड़ पूरी कर प्रथम आए। राइफलमैन दीपक कुमार द्वितीय और ऑपरेटर अनिरूद्घ कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 10 किलोमीटर श्रेणी में राइफलमैन एल सिंह फर्स्ट, राइफलमैन रमेश कुमार सेकेंड और महिला वर्ग में पूजा फर्स्ट रहीं। पांच किलोमीटर श्रेणी में मास्टर उत्सव फर्स्ट और मास्टर शाहरुख सेकेंड रहे। महिला वर्ग में 45 साल से ऊपर आयु वर्ग में विमलेश, विनोदनी साहू और भूतपूर्व सैनिक एचएस सिंह विजयी रहे। 

पुरस्कार पाकर खिले चेहरे 
सब एरिया के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर एसके मान और डिवीजन के ब्रिगेडियर एचकेएस बाथ ने अंडर-30 में हाफ मैराथन, 30 से 45 आयु वर्ग में और 45 आयु से अधिक वर्ग में प्रथम विजेता को पांच-पांच हजार रुपये पुरस्कार दिया। 10 किलोमीटर रन में पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम विजेता को ढाई-ढाई हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया। पांच किलोमीटर रन में महिला, भूतपूर्व सैनिक और प्रथम आने वाले बच्चे को 15-15 सौ रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed