फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People of Saharanpur are walking on a broken bridge and the danger of the accident

चंद मिनटों के खातिर जिंदगी को दांव पर लगा रहे लोग, हादसा होने का बड़ा खतरा

Mon, 29 Oct 2018 07:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 29 Oct 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
People of Saharanpur are walking on a broken bridge and the danger of the accident
जान जोखिम में डाल रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर में पुल खुमरान को नया बनाने का कार्य चल रहा है, लेकिन लोग पांवधोई नदी पार करने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं। पुल तोड़े जाने के बाद से लोग पाइप लाइन और गाडर के माध्यम से नदी पार कर रहे हैं, जबकि कुछ ही दूरी पर सुरक्षित रास्ते हैं। वहां से होकर जाने के बजाए लोग जान दांव पर लगा रह हैं। ऐसे में हादसा होने का खतरा बना है।  

विज्ञापन


पांवधोई नदी पर बना पुल खुमरान क्षतिग्रस्त हालत में था। मंडलायुक्त के निर्देशानुसार प्रस्ताव बनाकर लोक निर्माण विभाग ने पांच दिन पूर्व पुल को तोड़ दिया था। 1.96 करोड़ से नए पुल का निर्माण होना है, जिसके लिए दिन-रात कार्य चल रहा है। कार्य को तीन माह के अंदर पूरा करना है। पुल तोड़ने के बाद से लोग बच्चों सहित जान जोखिम में डालकर पांवधोई नदी पार कर रहे हैं। पुल के नजदीक ही नगर निगम की पाइप लाइन और गाडर नदी के ऊपर बिछा है, जिसके पर चलकर लोग नदी पार कर रहे हैं, जबकि 400 मीटर की दूरी पर धोबीघाट की पुलिया है, जहां पहुंचने में दस से पंद्रह मिनट लगते हैं। यह सुरक्षित रास्ता है, लेकिन यहां से घूमकर जाने के बजाए पाइप लाइन और गाडर पर चलकर ही नदी पार कर रहे हैं। इसी तरह इतनी ही दूरी पर दाल मंडी पुल है। इस सुरक्षित रास्ते से भी लोग नदी पार सकते हैं। 
विज्ञापन


जाम के कारण आ रही दिक्कत
पुल खुमरान बंद होने की वजह से क्षेत्र में जाम लग रहा है। धोबीघाट और दालमंडी पुल यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। पुल खुमरान निवासी रूपक सेठ का कहना है कि नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। दालमंडी और धोबीघाट की पुलिया सुरक्षित रास्ते हैं, लेकिन जाम लगा होने की वजह से लोग पाइप लाइन और गाडर पर चढ़कर नदी पार कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों द्वारा इन्हें रोका भी जाता है, लेकिन लोग नहीं मानते हैं। पांवधोई नदी की दोनों तरफ की पटरी पर पाइप लाइन और गाडर की तरफ प्रशासन को बेरीकेडिंग लगा देनी चाहिए। जाम से निपटने के लिए भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास में करना चाहिए सहयोग  
बाबा लाल दास रोड निवासी मुकेश शर्मा और पुष्पेंद्र जैन का कहना है कि पुल खुमरान क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे नया बनाने की मांग क्षेत्रवासी करते चले आ रहे थे। प्रशासन ने अब नया पुल बनाने का कार्य शुरू कराया है। इसमें लोगों को सहयोग करना चाहिए। कुछ दिनों के बाद नया पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इसलिए लोगों को पांवधोई नदी पार करने के वैकल्पिक रास्तों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

तीन माह में नया पुल बनकर तैयार हो जाएगा। क्षेत्रवासियों और लोगों को विभाग को सहयोग करना चाहिए। पाइप लाइन और गाडर की बजाए लोगों को दालमंडी पुल और धोबीघाट की पुलिया से होकर जाना चाहिए।  - कर्म सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग  

नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है वह पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। पुल खुमरान बंद होने की वजह से जाम स्थिति बनती है, लेकिन पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि जाम न लगे। लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।  - प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed