फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People of other society attacked the woman, the family warned to flee

Meerut News: दूसरे समाज के लोगों ने किया महिला पर हमला, परिवार ने दी पलायन की चेतावनी

Tue, 22 Aug 2023 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
People of other society attacked the woman, the family warned to flee
खरखौदा। क्षेत्र के गांव फखरपुर कब्बटा गांव में हथियारों से लैस दूसरे समाज के लोगों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग करते हुए गांव से पलायन की चेतावनी दी है। उधर इस मामले में हथियारों से लैस समाज के लोगों की वीडियो भी पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन

फखरपुर कबट्टा निवासी बीरबल शर्मा के अनुसार मामूली बात को लेकर गांव के ही दूसरे समाज के गुलशेर, आजाद व हारून ने हथियारों से लैस होकर पीड़ित की पत्नी मिथिलेश शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने उनके घर पर पथराव भी किया। पीड़ित परिवार घायल महिला को लेकर थाना पहुंचा जहां पुलिस ने घायल महिला को खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने सभी को नामजद करते हुए जानलेवा हमले सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए थाना पर तहरीर दी है। वहीं पीड़ित परिवार ने गांव में परिवार में ही इन लोगों द्वारा पहले भी की गई हत्या का हवाला देते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होने पर गांव से पलायन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

10 वर्ष पहले इसी परिवार के युवक की हत्या के बाद कर चुका है एक परिवार पलायन
पीड़ित बीरबल शर्मा ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व गांव के ही यतीश शर्मा की गुलशेर ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। जेल से बाहर आने के बाद मृतक परिवार ने गांव से पलायन कर गया था। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें खतरा है आरोपी पक्ष उनकी हत्या कर सकता है। सुरक्षा की मांग करते हुए उन्होंने गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिला को अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -देवेंद्र सिंह, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed