फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People of Budhana Gate area trapped between two departments

दो विभागों के बीच फंसे बुढ़ाना गेट क्षेत्र के लोग

Mon, 21 Dec 2020 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
People of Budhana Gate area trapped between two departments
पेयजल पाइप लाइन टूटने से पानी को तरस रहे क्षेत्रवासी
विज्ञापन

जल निगम एवं जलकल विभाग एक-दूसरे के पाले में डाल रहे गेंद
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जल निगम द्वारा बिछाई जा रही सीवर लाइन के चलते शहरवासियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वहीं, बुढ़ाना गेट इलाके में टूटी पेयजल लाइन को दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी नगर निगम का जलकल विभाग और जल निगम एक-दूसरे बताकर पीछा छुड़ाने में लगे हैं।
जल निगम द्वारा इन दिनों सूरजकुंड इलाके में सीवर लाइन डाली जा रही है। इससे पहले बुढ़ाना गेट इलाके में बिछाई गई थी। इंदिरा चौक की तरफ अभी कार्य जारी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सीवर लाइन डालने की शुरूआत से ही पेयजल व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। खोदाई के दौरान पानी की लाइन टूट जाने से आपूर्ति नहीं होने या कम प्रेशर तथा गंदा पानी आने की शिकायत है। सत्यम सिनेमा के सामने सीवर लाइन डाली जा चुकी है परंतु पेयजल लाइन बाधित होने से क्षेत्र में कई दिन से पानी की किल्लत है।
विज्ञापन

नगर निगम के जलकल विभाग ने यहां पेयजल लाइन को दुरुस्त कराया था परंतु काम पूरा नहीं हो सका। जलकल टीम ने रविवार शाम आपूर्ति बहाल की। जलकल विभाग के अवर अभियंता दुष्यंत कुमार ने बताया कि जल निगम द्वारा डाली जा रही सीवर लाइन के लिए खोदाई में पहले से अंडरग्राउंड पेयजल लाइनों को तोड़ा जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वहीं, पार्षद संदीप रेवड़ी का कहना है सीवर लाइन के लिए तोड़ी गई सड़क और पेयजल लाइन को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी जल निगम की है। इसके बावजूद ठेकेदार और अधिकारी जिम्मेदारी पूरा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल निगम के सहायक अभियंता बलवीर सिंह का कहना है कि बुढ़ाना गेट क्षेत्र में लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। यदि पेयजल लाइन टूटी है तो इसके लिए जलकल विभाग जिम्मेदार है। वह उसे दुरुस्त कराए। यदि सीवर लाइन बिछाने के दौरान सड़क या पेयजल लाइन टूटती है तो उसे जल निगम ही बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed