{"_id":"5f743ef690c54a707d003bcd","slug":"people-making-video-of-accident-on-eastern-peripheral-expressway-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता तार-तार: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कार में जल रहा था रवि, वीडियो बनाते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता तार-तार: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कार में जल रहा था रवि, वीडियो बनाते रहे लोग
Wed, 30 Sep 2020 01:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
वीडियो बनाते रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मानवीय संवेदनाएं भी तार-तार हुई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। लपटें उठने लगी। हादसे में मौत का शिकार हुए रवि गोस्वामी का शव कार में जल रहा था। उसकी बगल से ही एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरते वाहन नहीं थमे। आग लगी कार और डीजल-पेट्रोल के टैंकर की बगल से ही वाहन गुजरते रहे। लोग वीडियो बनाकर वायरल करते रहे। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक्सप्रेस-वे पर दोनों ओर वाहन रुकवाए गए।
विज्ञापन
खेकड़ा स्टेडियम के पास जैसे ही हादसा हुआ तो आसपास की ट्यूबवेल पर बैठे किसान मौके पर पहुंचे। राहत की कोशिश की गई, लेकिन अचानक कार में आग लग गई, जिस कारण किसानों को उल्टे पैर जान बचाकर दौड़ना पड़ा। एक तरफ डीजल-पेट्रोल के टैंकर में फंसी कार में आग लगी थी और दूसरी तरफ उसकी बगल से ही वाहन गुजरते रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: थानाध्यक्ष का खुला हर राज... चार साल में ऐसे कमाई अकूत संपत्ति, सबूत हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन
लापरवाही की हद यह थी कि बाइक सवार भी आग लगी कार के पास से ही गुजर रहे थे। किसानों और राहगीरों ने पुलिस और एनएचएआई टीम को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को रुकवाया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/