फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People jammed the road, demand for the dismissal of these policemen

आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, इन पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की रखी मांग

Sun, 21 Jan 2018 01:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 21 Jan 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
People jammed the road, demand for the dismissal of these policemen
गुस्साए लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर में दो किशोरों की डायल 100 के पुलिसकर्मियों की लापरवाही से हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुस्साए लोगों का आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने रोड को जाम कर दिया। उन्होंने आरोपी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज कराने के लिए जमकर नारेबाजी की। उन्हें कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद जाम खोला गया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे हुई दुर्घटना में डायल-100 के पुलिसकर्मियों के सामने आए अमानवीय चेहरे को लेकर लोगों में भरा हुआ गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। करीब एक बजे लोग मृतक युवकों के घर पर पहुंचे, वहां से एकत्रित होकर भारत माता चौक पर पहुंचे और चारों ओर बेरिकेडिंग लगाकर रास्ते बंद कर दिया।   
विज्ञापन


पढ़ें : तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, इंजीनियर समेत 2 की मौत, दो घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत माता चौक पर लोगों ने जमकर नारेबाजी की और तीनों आरोपी पुलिस कर्मियों को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की। लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की भी मांग की। इस दौरान लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस को भी अपने कदम पीछे हटाने पड़े। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का भी लोगों ने घेराव किया। उनकी लोगों के साथ नोकझोंक हुई। करीब एक घंटे तक भारत माता चौक पर जाम लगा रहा। डीएम और एसएसपी के सामने भी लोगों ने जमकर नारेबाजी की।  कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देने के बाद लोगों ने जाम खोला।

घर को अकेला ही चला रहा था छात्र सन्नी
पिता कैंसर से पीड़ित और लाचार, छोटी-छोटी दो बहनें, बहनों के साथ-साथ अपनी पढ़ाई और फिर पूरे घर का खर्चा। मकान का किराया। इस सबकी जिम्मेदारी अकेले सन्नी पर थी। दसवीं की पढ़ाई के साथ महिला सूटों पर एंब्राइडरी का काम कर रहा था। अब पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। प्रवीण गुप्ता का इकलौता पुत्र सन्नी गुप्ता जेवी जैन इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। उसके दो छोटी बहनें भी हैं। उसके पिता प्रवीण गुप्ता गले के कैंसर से पीड़ित हैं। मां गृहणी है। प्रवीण एंब्रायडरी करके अपने घर का खर्च चला रहा था। घर पर मशीन लगा रखी थी और बाजार से सूट लाकर उन पर कढ़ाई करता था। उसी से अपनी बहनों की पढ़ाई और अपनी पढ़ाई का खर्च चला रहा था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed